News Info

Go back
Chawal Maand ke Fayde: 3 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है चावल का मांड, जान लें इसके बारे में

23 August, 2023, 12:45 PM

Chawal Maand ke Fayde: 3 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है चावल का मांड, जान लें इसके बारे में

Chawal Maand ke Fayde: 3 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है चावल का मांड, जान लें इसके बारे में
https://www.jagran.com/lifestyle/health-rice-water-chawal-maand-benefits-for-babies-23506761.html
Chawal Maand ke Fayde अगर आप चावल का मांड यानी पानी उसके बनने के बाद फेंक देते हैं तो आपको बता दें कि ये बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि चावल का मांड स्किन से लेकर बालों और सेहत के लिए भी वरदान है। छोटे बच्चों के लिए तो मांड सबसे ज्यादा फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

 चावल हमारे भारतीय भोजन का बहुत ही जरूरी हिस्सा है। कई लोगों का खाना तो बिना चावल के पूरा ही नहीं होता, लेकिन बहुत ज्यादा चावल का सेवन मोटापा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि चावल को खुले बर्तन में पकाने से ये हर तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जब खुले बर्तन जैसे पतीले में चावल पकाते हैं, तो उसमें से मांड निकलता है, जिसे लोग फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है खासतौर से छोटे बच्चों के लिए। 1 से 3 साल तक के बच्चों को चावल का मांड पिलाना कई मामलों में फायदेमंद है। चावल का मांड बच्चों के पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ ही पेट से जुड़े कई रोगों को भी दूर रखता है। आइए जान लेते हैं इसके फायदे।
जब छोटा बच्चा अन्न खाने लगता है, तो उसके शरीर में पानी की सही मात्रा का होना बहुत ही जरूरी होता है। पानी की कमी बच्चे को डिहाइड्रेशन का शिकार बना सकती है। इसके अलावा अगर आपका बच्चा पानी कम पीता है, तो आप उसे चावल का माढ़ पिला सकती हैं। बच्चों के ही नहीं बड़ों के शरीर में भी पानी की कमी पूरा करने में फायदेमंद है मांड।

चावल का माढ़ छोटे बच्चों को एनर्जी देता है। चावल को जब आप पतीले में पकाते हैं, तो उबालते समय उसके ज्यादातर न्यूट्रीशन पानी में आ जाते हैं। ऐसे में इसे पीने से शरीर में इन न्यूट्रिशन की पूर्ति होती है और बच्चा ज्यादा हेल्दी और एनर्जेटिक रहता है। इसे पीने से बच्चों में कार्बोहाइड्रेट और एमीनो एसिड की कमी पूरी होती है। 

छोटे बच्चों में डायरिया कब्ज और पेट दर्द बहुत ही आम होती है। जिसकी एक बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी है। तो अगर आप अपने बच्चे को इन सभी सेहत संबंधी समस्याओं से बचाए रखना चाहते हैं, तो उन्हें पानी के साथ ही चावल का मांड भी पिलाएं। यह दस्त की समस्या में बेहद असरदार है। 





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-rice-water-chawal-maand-benefits-for-babies-23506761.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help