News Info
Go back
17 April, 2023, 06:22 AM
Blueberries Health Benefits: गर्मियों में खूब खाएंगे ब्लूबेरीज़, तो सेहत को मिलेंगे ये 4 चौंकाने वाले फायदे
Blueberries Health Benefits: गर्मियों में खूब खाएंगे ब्लूबेरीज़, तो सेहत को मिलेंगे ये 4 चौंकाने वाले फायदे
https://www.jagran.com/lifestyle/health-do-try-these-5-types-of-berries-during-summers-23387791.html
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Blueberries Health Benefits: गर्मी का मौसम आते ही अपने शरीर को ठंडा रखने और डीहाइड्रेशन से बचने के लिए हमें अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। फिर चाहे आम हो, तरबूज या फिर ब्लूबेरीज!
जी हां, ब्लूबेरीज महंगी जरूर आती हैं, लेकिन इसके बावजूद यह फल अब भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले ये सिर्फ विदेशों में ही पाई जाती थी। ब्लूबेरीज़ का उपयोग आइसक्रीम, शेक, स्मूदी, केक, ब्रेड, मफिन, जैम आदि चीज़ों को तैयार करने में ज़्यादा होता है। हालांकि, इसे फल के तौर पर खाया तो ब्लूबेरीज़ सेहत को काफी फायदा पहुंचाती हैं। इनका स्वाद हल्का मीठा होता है और पॉलीफेनॉल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी और खूब सारे फाइबर से भरपूर होती हैं।
ब्लूबेरीज़ पेट की सेहत से लेकर दिल और पैनक्रियाज़ तक सभी अंगों को कुछ न कुछच फायदा पहुंचाती हैं। तो आइए जानें कि गर्मी के मौसम में इसे खाने से क्या फायदे मिलते हैं।
ग्लूकोज़ कंट्रोल में रहेगा
अगर आप ब्लूबेरीज़ का सेवन रोज़ाना करते हैं, तो इससे आपके ब्लड ग्लूज का स्तर कंट्रोल में रहेगा। ब्लूबेरीज़ में मौजूद एंथोसायनिन इंसुलिन स्राव को बढ़ावा देते हैं, जो टाइप-2 डायबिटीज़ के रोगियों के लिए खासतौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-do-try-these-5-types-of-berries-during-summers-23387791.html




