News Info
Go back
16 April, 2023, 11:29 AM
Nimbu Paani: रोजाना क्यों पीना चाहिए नींबू पानी? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
Nimbu Paani: रोजाना क्यों पीना चाहिए नींबू पानी? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
https://www.jagran.com/lifestyle/health-nimbu-paani-why-one-should-drink-lemon-water-daily-know-its-surprising-benefits-23386114.html
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Nimbu Paani: नींबू एक खट्टा फल है, जिसमें कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। यह विटामिन सी, कैल्शियम, फोलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का एक पावरहाउस हैं, जो त्वचा से लेकर शरीर के समग्र स्वास्थय के लिए लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है, यह तो सभी जानते हैं। लेकिन इसके अलावा नींबू पानी के रोजाना सेवन से कई अन्य फायदे भी हैं। नींबू के नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ठीक हो सकती हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि रोजाना नींबू के रस के सेवन से क्या फायदे हो सकते हैं।
रोजाना नींबू के रस के सेवन से होंगे ये फायदे-
नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी एक ऐसा पोषक तत्व, जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है। इसके अलावा विटामिन सी शरीर में सफेद ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है, जो शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करती है।
नींबू का छिलका और गूदा पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है। यह लिवर में पाचन एंजाइमों के निर्माण को भी प्रोत्साहित करता है, जिससे शरीर से टॉक्सिक पदार्थ को खत्म करने में सहायता मिलती है।
ऐसे फल जिनमें उच्च फाइबर होता है, आपके रक्त शर्करा को नियंत्रण में रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा मधुमेह होने के जोखिम को भी कम करता है। साथ ही यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है, जिन्हें मधुमेह है।
गले में खराश वाले लोगों के लिए नींबू का रस काफी फायदेमंद हो सकता है। बस एक चुटकी शहद और नींबू का रस मिलाकर गर्म पानी के साथ सेवन करें। गले की खराश पर इस मिश्रण का काफी सुखदायक प्रभाव हो सकता है। नींबू में विटामिन सी भी गले को साफ करता है और आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देता है।
नींबू में पेक्टिन होता है और इसका रस आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे वजन घटाने की आपकी कोशिश को और फायदा मिल सकता है। नींबू वेट मैनेजमेंट और फैट कम करने में भी मदद करता है।
नींबू का रस मूत्र के साइट्रेट के स्तर को बढ़ाकर गुर्दे की पथरी को होने से रोकने में मदद करता है। साइट्रेट कैल्शियम से चिपक जाता है, जो गुर्दे की पथरी को बनने से रोकने में मदद करता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-nimbu-paani-why-one-should-drink-lemon-water-daily-know-its-surprising-benefits-23386114.html




