News Info
Go back
12 April, 2023, 07:17 AM
Raw Mango Chutney: डायबिटीज में बेहद फायदेमंद है कच्चे आम की चटनी, जानें- इसके अन्य फायदे और आसान रेसिपी
Raw Mango Chutney: डायबिटीज में बेहद फायदेमंद है कच्चे आम की चटनी, जानें- इसके अन्य फायदे और आसान रेसिपी
https://www.jagran.com/lifestyle/health-raw-mango-advantages-kacche-aam-ki-chutney-is-beneficial-for-health-know-its-benefits-and-recipe-23381524.html
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Raw Mango Chutney: गर्मियां आते ही हमारी डाइट भी काफी बदल जाती है। इस मौसम में लोग ऐसी चीजें खाना ज्यादा पसंद करते हैं, जो न सिर्फ शरीर में ठंडक बनाए रखे, बल्कि हमें भीषण गर्मी और लू से भी बचाए। इसी वजह से गर्मियों लोग कच्चे आम का सेवन करते हैं। इस मौसम में लोग कई तरह से कच्चे आम को खाना पसंद करते हैं। आम पन्ना हो या फिर आम की चटनी लोग बड़े चाव से इसे खाते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद से भरपूर कच्चे आम की चटनी न सिर्फ आपके खाने का जायका बढ़ाती है,बल्कि आपकी सेहत को फायदा भी पहुंचाती है। अगर आप अभी तक कच्चे आम की चटनी के इन फायदों से अनजान हैं, तो चलिए जानते हैं इसके फायदों और इसे बनाने की रेसिपी के बारे में-
कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर कच्चे आम की चटनी स्वादिष्ट होने के साथ ही हमारे पेट के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। दरअसल, इसमें कई सारे पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे पेट के लिए गुणकारी होते हैं। साथ ही इसमें पाया जाना वाला एक खास तरह का एसिड हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है।
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो कच्चे आम की चटनी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल, यह ब्लड शुगर को कम करने में काफी मददगार होती है। इसमें कई सारे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। कच्चे आम की चटनी खाने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा अच्छी रहती है, जिससे डायबिटीज में काफी फायदा मिलता है।
विटामिन- सी से भरपूर कच्चे आम की चटनी आयरन से भी भरपूर होती है। विटामिन सी त्वचा को हेल्दी रखने में काफी सहायक होता है। ऐसे में कच्चे आम की चटनी खाने से फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और इसमें मौजूद आयरन खून की कमी दूर करता है, जिससे त्वचा में निखार आता है।
सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर गूदे को अलग कर लें।
अब छीले हुए लहसुन, हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च और आम डालकर मिक्सर में अच्छे से पीस लें।
पीसते समय आप चाहें, तो इसमें 50 मिलीग्राम पानी भी मिला सकते हैं।
अब सभी सामग्रियों को एक स्मूद पेस्ट तैयार होने तक अच्छे से पीस लें।
एक अच्छा पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसमें काला नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-raw-mango-advantages-kacche-aam-ki-chutney-is-beneficial-for-health-know-its-benefits-and-recipe-23381524.html




