News Info
Go back
8 April, 2023, 05:44 AM
Watermelon Seeds Benefits: सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी गुणकारी हैं तरबूज के बीज, फायदे जान रह जाएंगे हैरान
Watermelon Seeds Benefits: सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी गुणकारी हैं तरबूज के बीज, फायदे जान रह जाएंगे हैरान
https://www.jagran.com/lifestyle/health-watermelon-seeds-is-beneficial-for-digestion-heart-and-more-know-its-benefits-23373906.html
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Watermelon Seeds Benefits: गर्मियों के मौसम में ऐसे कई सारे फल मिलते हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से हम इस मौसम में सेहतमंद रहते हैं। गर्मियों में मिलने वाले इन फलों की लिस्ट में तरबूज का नाम सबसे ऊपर आता है। कई गुणों से भरपूर तरबूज इस मौसम में न सिर्फ शरीर में पानी की पूर्ति करता है, बल्कि कई तरह की समस्याओं से भी हमें दूर रखता है। शारीरिक रूप से फायदा पहुंचाने के साथ ही तरबूज मानसिक स्वास्य्थ के लिए भी काफी गुणकारी है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि तरबूज के साथ ही उसके बीज भी हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। अक्सर लोग तरबूज खाते समय इसके बीजों को फालतू समझकर फेंक देते हैं। हालांकि, सच्चाई इससे बिल्कुल विपरीत है। दरअसल, तरबूज की ही तरह इसके बीज के भी कई सारे फायदे होते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो तरबूज के बीजों को फालतू समझकर फेंक देते हैं, तो एक बार इसके फायदों के बारे में जरूर जान लें।
तरबूज के बीज पुरुषों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से प्रजनन संबंधित समस्याओं में काफी राहत मिलती हैं। तरबूज के बीज खाने से न सिर्फ स्पर्म काउंट में बढ़ोतरी होती है, बल्कि इससे प्रजनना क्षमता में भी सुधार होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद जिंक शुक्राणु की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक है।
अगर आप तरबूज के बीजों का सेवन करते हैं, तो इससे आपके पाचन तंत्र को भी काफी फायदा मिलता है। अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो इसके लिए तरबूज के बीजों का सेवन आपके लिए बेहद गुणकारी होगा।
अगर आप कम समय में आसानी से अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी तरबूज के बीज आपके काम आ सकते हैं। दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है, जो वजन घटाने में काफी सहायक होते हैं।
तरबूज के बीज सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी होते हैं। इन बीजों को पीसकर चेहरे पर लगाने से न सिर्फ आपकी त्वचा चमकदार बनती है,बल्कि इससे ब्लैकहेड्स भी दूर होते हैं। साथ ही चेहरे पर निखार भी आता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-watermelon-seeds-is-beneficial-for-digestion-heart-and-more-know-its-benefits-23373906.html




