News Info
Go back
29 March, 2023, 05:43 AM
क्या छोला-राजमा चावल खाने के बाद पेट बन जाता है गैस चैंबर, डायटीशियन की मान लें सलाह, तत्काल दूर होगी समस्या
क्या छोला-राजमा चावल खाने के बाद पेट बन जाता है गैस चैंबर, डायटीशियन की मान लें सलाह, तत्काल दूर होगी समस्या.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-bloating-problems-after-consuming-rajma-or-chhole-chawal-dietitian-share-simple-tips-to-prevent-gas-5676097.html
दिल्ली जैसे शहरों में बहुत से लोग नाश्ते में छाले चावल या राजमा चावल का सेवन करते हैं लेकिन इनमें से कुछ लोगों को राजमा चावल खाते ही पेट फूलकर गैस चैंबर बन जाता है. दरअसल, कुछ लोगों का शरीर छोले-चावल को पचा नहीं पाता है. छोले-चावल या राजमा चावल खाते ही पेट में गैस बनने लगती है. इससे पेट फूल जाता है. इससे पूरा दिन इंसान परेशान रहता है. लेकिन यदि आप छोले-चावल के बहुत शौकीन है और इसे छोड़ नहीं सकते हैं
डाइट में थोड़ा सा परिवर्तन कर छोले-चावल या राजमा चावल को आसानी से पचाया जा सकता है और इसके बाद हर दिन इसका जायका लिया जा सकता है. इससे ब्लॉटिंग या गैस की समस्या नहीं होगी.
छोले-चावल पचाने के टिप्स
छाछ का सेवन
खाने खाने के साथ ही आप छाछ का सेवन नियमित रूप से करें. इसमें गुड बैक्टीरिया होता है जो डाइजेशन को बेहतर करता है और छोले-चावल को पचाने में मदद करता है.
सलाद और खाना-
खाने के साथ कच्चा सलाद कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए क्योंकि दोनों के पाचन का टाइम अलग-अलग है. एक साथ खाने से अपच हो सकता है.
अदरक की चाय
खाने के 10 मिनट बाद अदरक की चाय पीनी चाहिए. इससे डाइजेस्टिव जूस और एंजाइम रिलीज होने में मदद मिलती है जिसके कारण डाइजेशन ठीक होता है.
सौंफ और गुड़
खाना खाने के बाद थोड़ा सा सौंफ और थोड़ा गुड़ खाना चाहिए. इससे डाइजेशन बहुत अच्छा होगा. इसके बाद चाहे आपने छोले चावल खाया हो या राजमा चावल, सब अच्छे से डाइजेस्ट होगा.
Source:
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-bloating-problems-after-consuming-rajma-or-chhole-chawal-dietitian-share-simple-tips-to-prevent-gas-5676097.html




