News Info

Go back
Ramadan 2023: गर्मियों में पेट को ठंडा करने के लिए इफ्तार में शामिल करें ये 5 फूड्स

28 March, 2023, 05:32 AM

Ramadan 2023: गर्मियों में पेट को ठंडा करने के लिए इफ्तार में शामिल करें ये 5 फूड्स

Ramadan 2023: गर्मियों में पेट को ठंडा करने के लिए इफ्तार में शामिल करें ये 5 फूड्स
https://www.jagran.com/lifestyle/health-ramadan-2023-include-these-5-foods-for-iftar-to-cool-your-body-this-summer-23358864.html
गर्मियां आते ही दिमाग में सबसे पहला ख्याल यही आता है कि खुद को हाइड्रेटेड और ठंडा कैसे रखा जाए, क्योंकि शरीर की गर्मी और उच्च तापमान के परिणामस्वरूप कई बीमारियों के होने का डर रहता है। ऐसे में जरूरी है कि गर्मियों में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाए जो हमारे शरीर को स्वस्थ और शीतल रख सकें। इसी के साथ रमदान का पाक महीना भी जल्द शुरू होने जा रहा है और जो लोग इस दौरान रोजे रखते हैं उनके लिए खुद को हाईड्रेट और हेल्दी रखना और भी मुश्किल काम हो जाता है।

ऐसे समय में तले हुए खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए क्योंकि गर्मियों में पेट की समस्याओं की संभावना काफी बढ़ जाती है। गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ गर्मी से बचना भी जरूरी है। इस मौसम में शरीर को ठंडक देने वाले और लू से बचाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। चलिए जानते हैं ऐसे कुछ फूड आइटम्स के बारे में जिनका सेवन कर आप रमदान के महीने में खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
गर्मियों में तरबूज खाना लगभग सभी को पसंद होता है। यह फल शरीर में पानी की कमी को पूरा करने का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इसे खाने से न सिर्फ शरीर ठंडा रहता है बल्कि लंबे समय तक शरीर में पानी की कमी भी नहीं रहती है। तरबूज में लाइकोपीन होता है, जो एपिडर्मिस को सूरज की क्षति से बचाता है। इसके सेवन के बाद आपको कुछ देर के लिए दोबारा भूख भी नहीं लगती है।

गर्मियों का सबसे लोकप्रिय सब्जी खीरा पोषक तत्वों और पानी से भरपूर होता है, जो आपके पेट को आराम देने के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाता है। खीरे में काफी कम मात्रा में कैलोरी होती है जो गर्मियों के दौरान स्वस्थ वजन बनाए रखने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छा नाश्ता बन सकता है। इसके अतिरिक्त खारी फाइबर से भी भरपूर होता है, जो पाचन में सहायता कर सकता है और कब्ज से बचा सकता है। इस सब्जी के सेवन से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और सामान्य रूप से कार्य करने के लिए पर्याप्त पानी होता है। खीरे का सेवन शरीर को ठंडा रखता है और गर्मियों में लू से बचाता है।

आम का इंतजार तो लोग सालभर करते रहते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इसके फायदों से अनजान हैं। पके आम का शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है और इसमें कई खनिज और विटामिन शामिल होते हैं जो हमारे शरीर को भरा हुआ महसूस कराते हैं। क्योंकि आम गर्मियों का फल है इसलिए इमसें गर्मी से बचाने वाले सारे गुण मौजूद होते हैं। आम विटामिन ए, सी, के और ई से भरपूर है और शरीर के रक्षा तंत्र को बढ़ाने के लिए जाना जाता है।

बहुत से लोग सत्तू के चमत्कारी गुण से अनजान हैं। लेकिन प्राचीन काल से ही भारत में सत्तू का उपयोग किया जाता रहा हैस खासतौर से गर्मियों के मौसम में। सत्तू का शरबत गर्मी के दिन की शुरुआत करने के लिए बेहद शानदार तरीका है, जो ना केवल शरीर को ठंडा रखता है बल्कि आपको भरा हुआ भी महसूस कराता है और लू से भी बचाता है। इसकी उच्च जल सामग्री के कारण इसे हाइड्रेशन के उत्कृष्ट स्रोत के रूप में माना जाता है। सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, यही वजह है कि इसे पीने से आप अपनी दैनिक पोषण संबंधी जरूरतों को भी पूरा कर सकते हैं और अपने शरीर को ऊर्जा दे सकते हैं। इसके अलावा सत्तू एक ठंडा भोजन है जो गर्मी में शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

दही एक प्रोबायोटिक युक्त भोजन है जो पाचन क्रिया को सुधारने और पेट के सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त कैल्शियम से भरपूर, यह डेयरी उत्पाद दांतों और हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। दही उन लोगों के लिए एक बढ़िया नाश्ता है, जो गर्मियों के दौरान स्वस्थ वजन बनाए रखना चाहते हैं क्योंकि यह प्रोटीन का भी एक बड़ा स्रोत है।











Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-ramadan-2023-include-these-5-foods-for-iftar-to-cool-your-body-this-summer-23358864.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help