News Info

Go back
Benefits Of Clay Pots: मिट्टी के घड़े का पानी पीने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, नेचुरल फिल्टरेशन के साथ देता है सभी जरूरी मिनरल्स भी...

25 March, 2023, 05:28 AM

Benefits Of Clay Pots: मिट्टी के घड़े का पानी पीने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, नेचुरल फिल्टरेशन के साथ देता है सभी जरूरी मिनरल्स भी...

Benefits Of Clay Pots: मिट्टी के घड़े का पानी पीने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, नेचुरल फिल्टरेशन के साथ देता है सभी जरूरी मिनरल्स भी...
https://ndtv.in/health/benefits-of-drinking-pot-water-matke-ke-pani-ke-fayde-3868884
Benefits Of Drinking Water From Clay Pots: गर्मियों का मौसम आ गया है और ऐसे में जब हम बाहर चिलचिलाती गर्मी का सामना करके घर के अंदर कदम रखते हैं तो सबसे पहला काम यह करते हैं कि सीधे फ्रिज से बोतल निकाल एक गिलास ठंडा पानी पी लेते हैं. अब आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि इससे क्या हो सकता है. इससे हो सकती है सर्दी और खांसी. कई सारी रिसर्च और आयुर्वेद ने दावा किया है कि ठंडा पानी हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं (हेल्थ प्रॉब्लम) को भी जन्म देता है. तो ऐसे में हमें क्या करना चाहिए? शायद समय आ गया है कि हम अपनी जड़ों की ओर वापस जाएं और अपने बुजुर्गों की बात सुनें जो हमें हमेशा मटके या मिट्टी के बर्तन से पानी पीने की सलाह देते हैं.
जब आप बाहर से आकर अपना हाथ फ्रिज में रखी पानी की बोतल की ओर बढ़ाते होंगे तो आपके घर के बड़े बुजुर्ग भी आपको समझाते होंगे कि इससे गला खराब हो जाएगा. मटके का पानी पीने की आदत डालो. आइए ठंडा पानी पीने के नुकसान और मिट्टी के घड़े का पानी पीने के फायदों के बारे में जानते हैं.

फ्रिज का ठंडा पानी पीने के नुकसान |  What Are the Risks and Benefits of Drinking Cold Water?
 ठंडा पानी पीने से गले में तकलीफ हो सकती है, खासकर उन्हें जिनका गला सेंसिटिव होता है. इससे गले की मांसपेशियां भी सिकुड़ सकती हैं, जिससे निगलने में मुश्किल हो सकती है.

जहां ठंडा पानी पाचन (डाइजेशन) में मदद कर सकता है, वहीं बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है. यह खाने में मौजूद फैट को ठोस बना देता है जिन्हें शरीर के तोड़ना मुश्किल हो जाता है.
ठंडा पानी पीने से रेस्पिरेटरी सिस्टम (श्वसन तंत्र) में  म्यूकस (बलगम) का प्रोडक्शन (उत्पादन) बढ़ सकता है. इससे अस्थमा या एलर्जी जैसी श्वसन संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो सकता है.

मिट्टी के घड़े का पानी पीने के फायदे | Health Benefits Of Drinking Water From A Clay Pot
मिट्टी के बर्तनों से पानी पीने का एक खास फायदा इसकी नेचुरल कूलिंग प्रॉपर्टी है.
पानी का पीएच लेवल हमारी हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण है. प्लास्टिक के कंटेनर या बोतलों में रखा पानी का पीएच लेवल कंटेनर में मौजूद रसायनों के कारण बदल सकता है. हालांकि जब मिट्टी के घड़े में पानी जमा किया जाता है, तो मिट्टी की क्षारीय प्रकृति (एल्कलाइन नेचर) पानी के पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद करती है.

मिट्टी के घड़े के पानी का स्वाद काफी बढ़ जाता है. जब मिट्टी के घड़े में पानी भरा जाता है, तो वह मिट्टी में मौजूद मिनरल्स और सॉल्ट को खींच लेता है जिससे पानी का स्वाद बढ़ जाता है.
मिट्टी (क्ले) एक नेचुरल फिल्टर है और पानी में मौजूद अशुद्धियों और हानिकारक विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिंस) को अब्जॉर्ब कर लेती है.
मिट्टी के बर्तन कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे मिनरल से भरे होते हैं. जब मिट्टी के घड़े में पानी रखा जाता है, तो यह इन मिनरल को अब्जॉर्ब कर लेता है.
पानी को स्टोर करने के लिए मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करना ईको-फ्रेंडली ऑप्शन है. जबकि प्लास्टिक के कंटेनर जो बायोडिग्रेडेबल नहीं होते हैं और साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं.






Source:

https://ndtv.in/health/benefits-of-drinking-pot-water-matke-ke-pani-ke-fayde-3868884
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help