News Info

Go back
खसखस के 23 फायदे, उपयोग और नुकसान – Poppy Seeds (Khas Khas) Benefits, Uses and Side Effects in Hindi

22 March, 2023, 12:48 PM

खसखस के 23 फायदे, उपयोग और नुकसान – Poppy Seeds (Khas Khas) Benefits, Uses and Side Effects in Hindi

खसखस के 23 फायदे, उपयोग और नुकसान – Poppy Seeds (Khas Khas) Benefits, Uses and Side Effects in Hindi
https://www.stylecraze.com/hindi/khas-khas-ke-fayde-upyog-aur-nuksan-in-hindi/
भारतीय व्यंजनों में कई प्रकार के गुणकारी खाद्य पदार्थ शामिल हैं। ये न सिर्फ पेट भरने का काम करते हैं, बल्कि इनका प्रयोग चिकित्सीय समस्याओं के इलाज में भी किया जाता है। खसखस भी ऐसा ही खाद्य पदार्थ है, जो पकवानों का जायका बढ़ाने के अलावा अपने औषधीय गुणों के लिए भी लोकप्रिय है। इस लेख में हम आपको शारीरिक बीमारियों के लिए खसखस के फायदों से लेकर इसके इस्तेमाल के विभिन्न तरीकों के बारे में बता रहे हैं, लेकिन उससे पहले खसखस के बारे में कुछ और खास बातें जान लेते हैं।

खसखस क्या है – What are Poppy Seeds (Khas Khas) in Hindi
खसखस एक प्रकार का तिलहन है, जिसे अंग्रेजी में पॉपी सिड्स, बंगाली में पोस्तो, तेलुगु में गसागसालु (gasagasalu) आदि नाम से जाना जाता है। इन बीजों को पॉपी नाम के पौधे से प्राप्त किया जाता है। खसखस का वैज्ञानिक नाम पेपेवर सोम्निफेरम है। यह विशेष रूप से मध्य यूरोपीय देशों में उगाया जाता है। इसका इस्तेमाल कई प्रकार से क्षेत्रीय व्यंजनों के निर्माण में किया जाता है। इसके अलावा, इसके बीजों से तेल भी निकाला जाता है। खसखस क्या है यह जानने के बाद नीचे जानिए इसके विभिन्न प्रकारों के बारे में –

खसखस के प्रकार – Types of Poppy Seeds in Hindi 
नीले खसखस – इसे यूरोपीय खसखस भी कहा जाता है, क्योंकि ये ज्यादातर ब्रेड और कन्फेक्शनरी (स्वीट एंड चॉकलेट) में देखे जाते हैं।

सफेद खसखस – इसे भारतीय या एशियाई खसखस भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल अधिकतर व्यंजनों में किया जाता है।

खसखस के फायदे – Health Benefits of Poppy Seeds in Hindi 
शरीर के लिए खसखस के बहुत फायदे हैं। इसका इस्तेमाल कब्ज जैसी समस्या से लेकर कैंसर जैसी घातक बीमारियों के इलाज के लिए किया जा सकता है। छोटे-छोटे बीजों वाला यह खाद्य पदार्थ कैलोरी, प्रोटीन, फैट, फाइबर, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है (1)। इसका इस्तेमाल आंतरिक स्वास्थ्य से लेकर त्वचा और बालों के लिए भी किया जा सकता है। नीचे जानिए खसखस के शारीरिक फायदों के बारे में :

सेहत के लिए खसखस के फायदे – Health Benefits of Poppy Seeds in Hindi
1.पाचन में सहायक
पेट संबंधी परेशानियों के लिए खसखस का उपयोग किया जा सकता है। यह खाद्य पदार्थ फाइबर जैसे खास पोषक तत्व से समृद्ध होता है (1), जो पेट से जुड़ी परेशानियों जैसे कब्ज व गैस आदि से छुटकारा दिलाने का काम करता है (2)। इसके अलावा, फाइबर कोलन कैंसर से भी रोकथाम करने का काम कर सकता है (3)। नियमित रूप से किया गया इसका सेवन पेट स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करेगा।

मुंह में छाले किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकते हैं। ये छाले कष्टदायक होते हैं, जो जीभ व होंठ आदि को निशाना बनाते हैं। इससे प्रभावित व्यक्ति को खाने, दांत साफ करने में और बात करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं, खसखस की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह पेट की गर्मी को शांत कर मुंह के छालों से आराम दिलाने में मदद कर सकता है। मुंह के छालों पर खसखस के बेहतर प्रभाव पर अभी और अध्ययन की आवश्यकता है।

3. नींद में सुधार
नींद की समस्या से परेशान लोग खसखस का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इससे जुड़े एक शोध में जिक्र मिलता है कि खसखस का इस्तेमाल अनिद्रा की समस्या के लिए सदियों से किया जा रहा है (4)। हालांकि, यह किस प्रकार यह काम करता है, इसे लेकर अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है। यहां हम स्पष्ट कर दें कि खसखस को पूरी तरह से साफ करने के बाद ही मार्केट में बेचा जाता है। इसलिए, घरों में इस्तेमाल होने वाली खसखस अफीम रहित होती है।

4. महिला की प्रजनन क्षमता में सुधार 
खसखस के लाभ यहीं समाप्त नहीं होते, इसके प्रयोग से महिला की प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है। नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया में शोधकर्ताओं के अनुसार, पॉपी सिड्स के तेल से फैलोपियन ट्यूब को फ्लश करने से फर्टिलिटी में मदद मिल सकती है। फैलोपियन ट्यूब वो मार्ग होता है, जिससे अंडे अंडाशय से गर्भाशय तक जाते हैं (5)। वहीं, एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक अन्य शोध की मानें, तो विटामिन-ई प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार का काम कर सकता है। इसलिए, प्रजनन काल से गुजर रही महिलाओं को विटामिन-ई युक्त आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसी शोध में विटामिन-ई से समृद्ध आहार में खसखस का नाम भी शामिल किया गया है। इसलिए, ऐसा माना जा सकता है कि विटामिन-ई के स्रोत के विकल्प के रूप में खसखस का सेवन महिलाओं में प्रजनन क्षमता में सुधार का काम कर सकता है (6)।

हड्डियों के लिए भी पॉपी सिड्स के फायदे बहुत हैं। खसखस कैल्शियम, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये दोनों तत्व हड्डियों को मजबूत करने और इनके विकास में मदद करते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, कैल्शियम सप्लीमेंट के साथ कॉपर और जिंक मिलकर रीढ़ की हड्डी के नुकसान को रोकने में प्रभावी भूमिका अदा कर सकते हैं (1), (7), (8)।

कब्ज जैसी पेट संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए भी खसखस का सेवन किया जा सकता है। खसखस फाइबर से समृद्ध होता और फाइबर पाचन तंत्र के लिए सबसे सहायक पोषक तत्व माना जाता है। फाइबर स्टूल को मुलायम बना मल त्याग में मदद करता है (17), (18)।












Source:

https://www.stylecraze.com/hindi/khas-khas-ke-fayde-upyog-aur-nuksan-in-hindi/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help