News Info
Go back
26 December, 2022, 08:48 AM
ठंड में बादाम वाला दूध पीने के 6 फायदे
ठंड में बादाम वाला दूध पीने के 6 फायदे
https://hindi.sportskeeda.com/health-and-fitness/benefits-of-drinking-almond-milk-in-winter-in-hindi?article-trending
ठंड के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन ठंड में अगर आप बादाम वाले दूध (Almond Milk) का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि बादाम की तासीर गर्म होती है और ठंड में गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन फायदेमंद होता है। साथ ही बादाम पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। सर्दियों के मौसम में बादाम वाले दूध का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि दूध और बादाम प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ई, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, साथ ही बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी मौजूद होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं ठंड में बादाम वाला दूध पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
सर्दियों के मौसम में बादाम वाले दूध का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि बादाम वाला दूध विटामिन डी और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
सर्दियों के मौसम में अगर आप बादाम वाले दूध का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। क्योंकि बादाम वाला दूध कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर होता है, जो हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
सर्दियों के मौसम में त्वचा (Skin) भी प्रभावित होती है, लेकिन सर्दियों में अगर आप बादाम वाले दूध का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा को लाभ पहुंचता है। क्योंकि बादाम वाला दूध विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
सर्दियों के मौसम में बादाम वाले दूध का सेवन हार्ट (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम वाला दूध पोटेशियम, ओमेगा फैटी एसिड, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और हार्ट को हेल्दी रखता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
ठंड के मौसम में अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको बादाम वाले दूध का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
सर्दियों के मौसम में पाचन (Digestion) से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन सर्दियों में अगर आप बादाम वाले दूध का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्या दूर होती है।
Source:
https://hindi.sportskeeda.com/health-and-fitness/benefits-of-drinking-almond-milk-in-winter-in-hindi?article-trending




