News Info

Go back
सर्दियों में खाएं अलसी और गोंद के लड्डू, मिलते हैं कई फायदे

22 December, 2022, 06:48 AM

सर्दियों में खाएं अलसी और गोंद के लड्डू, मिलते हैं कई फायदे

सर्दियों में खाएं अलसी और गोंद के लड्डू, मिलते हैं कई फायदे
https://hindi.sportskeeda.com/health-and-fitness/benefits-of-eating-flax-seeds-and-gond-laddu-in-winter-in-hindi?article-trending
अलसी और गोंद के लड्डू खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अलसी के बीज (Flax Seeds) और गोंद (Gond), दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। अलसी और गोंद के लड्डू का सर्दियों के मौसम में सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। क्योंकि अलसी के बीजों में कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, ओमेगा 3 फैटी एसिड और पोटेशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। तो वहीं गोंद में प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स और हेल्दी फैट मौजूद होता है। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं सर्दियों के मौसम में अलसी और गोंद के लड्डू खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सर्दियों के मौसम में अगर आप अपना बढ़ता वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको अलसी और गोंद के लड्डू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर हो जाती है, लेकिन सर्दियों के मौसम में अगर आप नियमित रूप से अलसी और गोंद के लड्डू का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिंस और मिनरल्स इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

अलसी और गोंद के लड्डू का सेवन पाचन (Digestion) में सुधार करने में मददगार होता है। क्योंकि इस मिश्रण में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इस लड्डू का सेवन करने से गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

सर्दियों के मौसम में अलसी और गोंद के लड्डू का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

सर्दियों के मौसम में हार्ट (Heart) के लिए अलसी और गोंद के लड्डू का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए अलसी और गोंद के लड्डू का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड शुगर लेवर को नियंत्रित करने में मददगार होता है।








Source:

https://hindi.sportskeeda.com/health-and-fitness/benefits-of-eating-flax-seeds-and-gond-laddu-in-winter-in-hindi?article-trending
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help