News Info
Go back
20 December, 2022, 09:31 AM
सुबह खाली पेट पपीता खाने के 6 स्वास्थ्य लाभ
सुबह खाली पेट पपीता खाने के 6 स्वास्थ्य लाभ
https://hindi.sportskeeda.com/health-and-fitness/health-benefits-of-eating-papaya-empty-stomach-in-the-morning-in-hindi?article-trending
पपीता (Papaya) एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पपीता पोषक तत्वों का खजाना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप पपीता का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो यह सेहत को और भी ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां खाली पेट पपीता का सेवन करने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है, साथ ही खाली पेट पपीता का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि पपीता में विटामिन ए, विटामिन सी, नियासिन, मैग्नीशियम, कैरोटीन, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम, कॉपर, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही पपीता एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं सुबह खाली पेट पपीता खाने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
सुबह खाली पेट पपीता खाने के 6 स्वास्थ्य लाभ-
कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर अगर आप सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करते हैं, तो यह बेहद लाभकारी होता है। जी हां क्योंकि पपीता फाइबर से भरपूर होता है, तो मल को मुलायम बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि पपीता फाइबर से भरपूर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।
अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पपीता में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की अधिक होती है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।
सुबह खाली पेट पपीता का सेवन त्वचा (Skin) को भी बेहद लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खाली पेट पपीता का सेवन करने से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और खून साफ होता है, जिससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार भी आता है।
पीरियड्स के दर्द और ब्लॉटिंग को कम करने में पपीता का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि पपीता एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो पीरियड्स के दर्द और ब्लॉटिंग को आसानी से कम कर करने में मदद करता है।
पीरियड्स के दर्द और ब्लॉटिंग को कम करने में पपीता का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि पपीता एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो पीरियड्स के दर्द और ब्लॉटिंग को आसानी से कम कर करने में मदद करता है।
.
सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। क्योंकि पपीता में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मददगार होते हैं।
Source:
https://hindi.sportskeeda.com/health-and-fitness/health-benefits-of-eating-papaya-empty-stomach-in-the-morning-in-hindi?article-trending




