News Info

Go back
सर्दियों में शलजम का जूस पीने के 7 फायदे

20 December, 2022, 09:11 AM

सर्दियों में शलजम का जूस पीने के 7 फायदे

सर्दियों में शलजम का जूस पीने के 7 फायदे
https://hindi.sportskeeda.com/health-and-fitness/benefits-of-drinking-turnip-juice-in-winter-in-hindi?article-trending
सर्दियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई तरह के जूस का सेवन करते हैं, उन्हीं में से एक है शलजम का जूस (Turnip Juice), सर्दियों के मौसम में शलजम के जूस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शलजम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सर्दियों के मौसम में शलजम के जूस का करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि शलजम में विटामिन सी, विटामिन के, बीटा कैरोटिन और पोटैशियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों के मौसम में शलजम का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सर्दियों के मौसम में अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको शलजम के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि शलजम के जूस में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, लेकिन सर्दियों में अगर आप शलजम के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

सर्दियों के मौसम में शलजम के जूस का सेवन हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि शलजम का जूस पोटेशियम से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) और ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

शलजम के जूस का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि शलजम का जूस कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। साथ ही इसके सेवन से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

सर्दियों के मौसम में पाचन (Digestion) से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन सर्दियों में अगर आप शलजम के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

सर्दियों के मौसम में जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या बढ़ जाती है। लेकिन सर्दियों में अगर आप शलजम के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

सर्दियों के मौसम में शलजम के जूस का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शलजम का जूस विटामिंस से भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।









Source:

https://hindi.sportskeeda.com/health-and-fitness/benefits-of-drinking-turnip-juice-in-winter-in-hindi?article-trending
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help