News Info
Go back
18 December, 2022, 10:42 AM
Sarson Ka Saag: सर्दियों में जरूर खाएं सरसों का साग, मिलेंगे ये खास फायदे
Sarson Ka Saag: सर्दियों में जरूर खाएं सरसों का साग, मिलेंगे ये खास फायदे
https://www.jagran.com/lifestyle/health-mustard-leaves-sarson-ke-saag-ke-fayde-23260042.html
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sarson Ka Saag: सर्दियों में कई तरह के साग मिलते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं। लेकिन, लोग इस मौसम में सरसों का साग खाना बेहद पसंद करते हैं। सर्दियों के मौसम में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का अलग ही मजा है। यह साग स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। यह पोषक तत्वों का खजाना है, इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और कई विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। तो चलिए बिना देरी किए आपको बताते हैं, इस साग के फायदे के बारे में...
सरसों के साग में फोलेट अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए बहुद फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है।
सरसों के साग में फाइबर की अधिक मात्रा होती है। इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है, जिससे यह वजन कम करने में सहायक है। वजन घटाने के लिए डाइट में आप सरसों का साग शामिल कर सकते हैं।
यह साग फेफड़ों को स्वस्थ रखने में काफी मददगार है। इसमें विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो फेफडो़ं के लिए बेहद फायदेमंद है। आप फेफड़े संबंधी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो सरसों का साग खा सकते हैं। यह आंखों की रोशनी के लिए भी सहायक है।
सरसों के साग में कैल्शियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हड्डियों के लिए सहायक है। इसके सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
सरसों के साग में सल्फर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। जो शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं। इससे आप कई खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं।
सरसों के साग में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। सर्दियों के मौसम में सरसों का साग जरूर खाएं।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-mustard-leaves-sarson-ke-saag-ke-fayde-23260042.html




