News Info

Go back
Radish With Curd: सर्दियों में मूली के साथ करें दही का सेवन मिलेंगे ये कमाल के फायदे

17 December, 2022, 07:48 AM

Radish With Curd: सर्दियों में मूली के साथ करें दही का सेवन मिलेंगे ये कमाल के फायदे

Radish With Curd: सर्दियों में मूली के साथ करें दही का सेवन मिलेंगे ये कमाल के फायदे
https://ndtv.in/food/radish-with-curd-eat-curd-with-radish-in-winter-you-will-get-amazing-benefits-hindi-3608510?amp_gsa=1&_js_v=a9&usqp=mq331AQIKAGwASCAAgM=
Radish With Curd: ठंड के मौसम में ऐसी कई चीजें आती हैं जो स्वाद और सेहत से भरपूर हैं. सर्दियों के मौसम में आने वाली मूली सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं. मूली से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं.
Radish With Curd: ठंड के मौसम में ऐसी कई चीजें आती हैं जो स्वाद और सेहत से भरपूर हैं. सर्दियों के मौसम में आने वाली मूली सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं. मूली से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि मूली (Mooli Ke Fayde) में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं. मूली को पाचन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. मूली के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि मूली के साथ दही खाने से शरीर को क्या लाभ मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मूली और दही खाने से क्या होता है.
वैसे तो मूली और दही दोनों की तासीर ठंडी होती है. इस वजह से कई लोगों को लगता है कि इसका साथ सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है. लेकिन आपको बता दें कि मूली और दही का दिन के समय सेवन करने से सर्दी-जुकाम में आराम मिल सकता है. 

सर्दियों के मौसम में पाचन से जुड़ी समस्या काफी देखने को मिलती है. अगर आपको भी ऐसी ही समस्या है तो आपके लिए मूली और दही का सेवन फायदेमंद हो सकता है. 

मूली और दही दोनों में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. विटामिन सी को इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है. अगर आप इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में मूली और दही को शामिल कर सकते हैं. 

डायबिटीज रोगियों को कई चीजें खाने की मनाही होती है. लेकिन कई चीजें ऐसी हैं जिनके सेवन से डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. मूली और दही का सेवन डायबिटीज में फायदेमंद हो सकता है.
दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है मूली और दही का सेवन. सर्दियों के मौसम में दिन के समय मूली और दही का सेवन कर दिल को दुरुस्त रखा जा सकता है.  





Source:

https://ndtv.in/food/radish-with-curd-eat-curd-with-radish-in-winter-you-will-get-amazing-benefits-hindi-3608510?amp_gsa=1&_js_v=a9&usqp=mq331AQIKAGwASCAAgM=
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help