News Info

Go back
Kalongi Ke Fayde: डायबिटीज से लेकर वजन कंट्रोल करने तक, जानें कलौंजी के 5 अद्भुत फायदे

17 December, 2022, 07:05 AM

Kalongi Ke Fayde: डायबिटीज से लेकर वजन कंट्रोल करने तक, जानें कलौंजी के 5 अद्भुत फायदे

Kalongi Ke Fayde: डायबिटीज से लेकर वजन कंट्रोल करने तक, जानें कलौंजी के 5 अद्भुत फायदे
https://ndtv.in/food/kalongi-ke-fayde-from-diabetes-to-weight-control-know-5-amazing-benefits-of-black-seed-or-nigella-sativa-3339956
Black Seed Benefits: कलौंजी के छोटे-छोटे काले दाने स्वाद और सेहत से भरपूर माने जाते हैं. कलौंजी को मंगरैल या निजेला सैटाइवा और ब्लैक सीड् के नाम से जाना जाता है. कलौंजी का इस्तेमाल आमतौर पर अचार, मठरी, पूरी आदि बनाने में किया जाता है.
Health Benefits Of Black Seed: कलौंजी के छोटे-छोटे काले दाने स्वाद और सेहत से भरपूर माने जाते हैं. कलौंजी को मंगरैल या निजेला सैटाइवा और ब्लैक सीड् के नाम से जाना जाता है. कलौंजी का इस्तेमाल आमतौर पर अचार, मठरी, पूरी आदि बनाने में किया जाता है. इतना ही नहीं कई व्ंयजनों में भी कलौंजी का इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि कलौंजी में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम व जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. कलौंजी के सेवन से डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कलौंजी से होने वाले फायदे.
कलौंजी के फायदे- Kalongi Ke Fayde:
मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो कलौंजी आपकी मदद कर सकती है. कलौंजी के तेल को शहद और गर्म पानी में मिलाकर पीने से फैट को तेजी से बर्न करने में मदद मिल सकती है. 

डायबिटीज आज के समय में एक गंभीर समस्या में से एक है. डायबिटीज को लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है. कलौंजी के तेल को काली चाय में मिलाकर पीने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. 

हार्ट हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा है. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी खानपान बहुत जरूरी है. कलौंजी के तेल को गर्म पानी या चाय में डाल कर पीने से हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है. 

मौसम में बदलाव होते ही सर्दी-जुकाम की समस्या परेशान करने लगती है. सर्दी होने पर कलौंजी के बीजों को गर्म करके खुशबू लेने से सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. 

स्किन संबंधी समस्या को दूर करने के लिए कलौंजी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. कलौंजी के तेल को नींबू के रस के साथ मिलाकर कर लगाने से स्किन सॉफ्ट हो सकती है.






Source:

https://ndtv.in/food/kalongi-ke-fayde-from-diabetes-to-weight-control-know-5-amazing-benefits-of-black-seed-or-nigella-sativa-3339956
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help