News Info
Go back
15 December, 2022, 09:53 AM
मुलेठी कौन सी बीमारी में काम आती है? जानें सर्दियों में इसके सेवन के खास फायदे
मुलेठी कौन सी बीमारी में काम आती है? जानें सर्दियों में इसके सेवन के खास फायदे
https://www.indiatv.in/health/liquorice-benefits-for-winter-problems-in-hindi-2022-12-11-911031
मुलेठी के फायदे: जिन लोगों को सर्दियों की शुरुआत के साथ घुटने में दर्द और सर्दी-जुकाम की समस्या रहती है, उनके लिए मुलेठी का सेवन काफी फायदेमंद है।
आयुर्वेद में मुलेठी (liquorice benefits) को कई समस्याओं का रामबाण इलाज माना गया है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है जो कि सेहत के लिए कई लिहाज से फायदेमंद है। इसके अलावा ये एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है जो कि शरीर के सूजन को कम करने में भी मददगार है। लेकिन, सर्दियों में मुलेठी के सेवन कई फायदे हैं। आइए, हम आपको बताते हैं विस्तार से।
मुलेठी को सर्दी और फ्लू जैसे लक्षणों जैसे खांसी और गले में खराश को कम करने के लिए भी जाना जाता है। दरअसल, मुलेठी की जड़ का उपयोग हजारों साल पहले ऊपरी श्वसन समस्याओं के लिए एक उपाय के रूप में किया जाता था और आज भी लोगों सर्दियों की शुरुआत के साथ चाय या काढ़े में इसका सेवन करते हैं।
मुलेठी एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है। साथ ही ये आपको अंदर से रिलैक्स करने में भी मदद करता है। आप सिर्द दर्द की सम्या में मुलेठी को तेल में गर्म करके उस तेल को अपने सिर में लगा सकते हैं। ये दर्द को करने और आपको राहत महसूस करने में मदद करेगा।
मुलेठी पेट के अल्सर, दिल की जलन और पित्त की समस्या को कम करने में कारगर है। जिन लोगों को गैस्ट्रिक और पेट से जुड़ी परेशानियां रहती हैं उनके लिए ये काफी कारगर तरीके से काम करता है। इसके लिए आप मुलेठी की चाय और मुलेठी का पानी पी सकते हैं।
मुंह के छाले होने पर मुलेठी का इस्तेमाल काफी कारगर तरीके से मदद करता है। ये एंटी बैक्टीरियल होने के साथ आरामदायक भी है जो कि मुंह के इंफेक्शन को कम करता है और छालों कम करने में मदद करता है। आप मुंह के छाले में इस पीस कर और इसके पाउडर को शहद में मिला कर मुंह के अंदर सकते हैं। ऐसा करने से मुंह के छाले करने में मदद मिलती है। तो,अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या हो तो आपको मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Source:
https://www.indiatv.in/health/liquorice-benefits-for-winter-problems-in-hindi-2022-12-11-911031




