News Info

Go back
Mushroom Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन के लिए फायदेमंद है मशरूम का सेवन

14 December, 2022, 06:20 AM

Mushroom Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन के लिए फायदेमंद है मशरूम का सेवन

Mushroom Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन के लिए फायदेमंद है मशरूम का सेवन
https://www.jagran.com/lifestyle/health-health-benefits-of-eating-mushroom-23253156.html
Mushroom Benefits सब्जियां सेहत का खजाना होती हैं इनमें वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए आवश्यक है। मशरूम स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसे खाने के फायदे।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mushroom Benefits: मशरूम की टेस्टी सब्जी तो आपने जरूर खाई होगी लेकिन, क्या आप जानते हैं, ये स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। मशरूम में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनकी शरीर को बहुत जरूरत होती है। इसका इस्तेमाल दवा बनाने में भी किया जाता है। मशरूम के सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। तो चलिए जानते हैं, इसके फायदों के बारे में...

डायबिटीज के मरीजों के लिए मशरूम काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट के साथ फाइबर और अन्य विटामिन्स मौजूद होते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार इसमें शुगर नहीं होती है, यह शरीर में इंसुलिन के निर्माण में भी मदद करता है। डायबिटीज के रोगी इसे अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

मशरूम में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बायोटिक गुण पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले गुण शरीर की कोशिकाओं की भी मरम्मत करते हैं।

मशरूम में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है, जो वजन घटाने में काफी मददगार होती है। इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा महसूस होता है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है। इसलिए वजन घटाने के लिए मशरूम का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

मशरूम में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से पेट संबंधी समस्याएं जैसे- कब्ज, अपच आदि से राहत मिल सकती है।

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो मशरूम का सेवन कर सकते हैं। इसमें फॉलिक एसिड और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मददगार है।

हेल्दी स्किन पाना चाहते हैं, तो आप मशरूम का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो स्किन संबंधी समस्याओं से बचाते हैं।









Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-health-benefits-of-eating-mushroom-23253156.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help