News Info
Go back
14 December, 2022, 05:21 AM
Collagen Benefits For Men: कोलाजन के सेवन से पुरुषों को मिल सकते हैं ये 4 फायदे
Collagen Benefits For Men: कोलाजन के सेवन से पुरुषों को मिल सकते हैं ये 4 फायदे
https://www.jagran.com/lifestyle/health-do-you-know-collagen-is-equally-good-for-men-know-benefits-23256188.html
Collagen Benefits For Men कोलाजन के फायदों को अक्सर महिलाओं के लिए फायदेमंद बताया जाता है क्योंकि इसका सेवन त्वचा और बालों को खूबसूरत बनाता है। हालांकि सच यह है कि पुरुषों को भी कोलाजन के सेवन से उतनी ही फायदा मिलता है जितना की महिलाओं को।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Collagen Benefits For Men: चमकदार बाल, खूबसूरत नाखून और जवां दिखने वाली स्किन की चाहत सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित नहीं है। कोलाजन एक ऐसा सप्लीमेंट है, जो अपनी खूबियों के चलते काफी पॉपुलर होता जा रहा है। कोलाजन जो फायदे महिलाओं को पहुंचा सकता है, वही फायदे पुरुषों को भी पहुंचाता है। असल में कोलाजन से सिर्फ बाल या स्किन में ही सुधार नहीं आता, बल्कि यह पुरुषों को और कई तरह से फायदा कर सकता है।
चाहे पुरुष हों, महिलाएं या फिर नॉन-बाइनरी, हम सभी इंसान हैं, हम सभी की समय के साथ उम्र बढ़ती है। हमारे शरीर में प्रोटीन करीब 25 प्रतिशत होता है और शरीर से कोलाजन 20s के शुरुआत में कम होने लगता है। यानी हम सभी को एक उम्र के बाद कोलाजन की ज़रूरत पड़ती है। कोलाजन को अक्सर महिलाओं के फायदे से जोड़ा जाता है, जबकि यह पुरुषों को भी लाभ पहुंचाने का काम करता है। कोलाजन हमारी स्किन, बाल, लिगामेंट, हड्डियों, ब्लड वेसेल्स और बॉडी टिशूज़ के लिए ज़रूरी होता है। इसके रोज़ाना सेवन से एथलेटिक परेफॉर्मेंस के साथ हड्डियों और जोड़ों की सेहत बेहतर होती है और दिल के स्वास्थ्य को भी फायदा मिलता है।
अगर आप फिज़ीकल एक्टिविटी के साथ कोलाजन का सेवन भी करते हैं, तो इससे आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं। कोलेजन की विशिष्ट अमीनो एसिड संरचना मांसपेशियों के विकास में सहायता करती है।
रोज़ाना कोलाजन का सेवन बोन डेंसिटी और मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने का काम करता है। यह आपकी हड्डियों को मज़बूती देने के साथ उम्र बढ़ने के प्रोसेस को धीमा करता है।
कोलाजन, रूमेटाइड अर्थराइटिस और ओस्टियोअर्थराइटिस के लक्षणों में आराम दिलाता है। जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में कोलाजन फायदा पहुंचा सकता है।
कोलाजन पाउडर की खुराक दिल के दौरे के जोखिम को भी कम कर सकती है। जिसका ख़तरा महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में ज़्यादा होता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-do-you-know-collagen-is-equally-good-for-men-know-benefits-23256188.html




