News Info

Go back
Coconut Water Benefits: नारियल पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे, दूर हो सकती हैं ये 6 समस्याएं

13 December, 2022, 06:26 AM

Coconut Water Benefits: नारियल पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे, दूर हो सकती हैं ये 6 समस्याएं

Coconut Water Benefits: नारियल पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे, दूर हो सकती हैं ये 6 समस्याएं
https://www.jagran.com/lifestyle/health-health-benefits-of-drinking-coconut-water-23251916.html
Coconut Water Benefits नारियल पानी पोषक तत्वों का भंडार है। यह कई रोगों को दूर करने में मदद करता है। इसमें कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है यह वजन को कंट्रोल करता है। इसे पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है। आइए जानें इसके स्वास्थ्य लाभ।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coconut Water Benefits: नारियल पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। नारियल पानी में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है। साथ ही इसमें एंजाइम्स, विटामिन-सी, अमिनो-एसिड, एंटी ऑक्सीडेंट और कई प्रमुख गुण पाए जाते हैं। इसका टेस्ट भी बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसके लगातार सेवन से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं। आइए जानते हैं, नारियल पानी पीने के क्या फायदे हैं।

इसमें कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है। यह वजन कम करने के लिए सुपर ड्रिंक माना जाता है। इसे पीने से पेट ज्यादा देर तक भरा महसूस होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो नारियल पानी का सेवन जरूर करें। नारियल पानी में बायोएक्टिव एंजाइम होते हैं, जिससे पाचन शक्ति भी मजबूत होती है।

यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए यह दिल के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी होता है।

इस ड्रिंक में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिससे लिवर स्वस्थ रहता है। यह लिवर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मदद करता है।

यह आयरन और विटामिन-K से भरपूर होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को स्वस्थ बनाते हैं। चाहें तो आप नारियल पानी से बालों पर मालिश भी कर सकते हैं। यह बालों की चमक को बढ़ाता है और डैंड्रफ से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

नारियल पानी में पोटैशियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से किडनी स्टोन का खतरा कम हो सकता है।

गर्भावस्था में कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जो मां और बच्चे, दोनों के सेहत के लिए जरूरी होता है। ऐसे में नारियल पानी प्रेग्नेंसी में पोषण से जुड़ी कई जरूरतों को पूरा करने में बेहद फायदेमंद है।









Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-health-benefits-of-drinking-coconut-water-23251916.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help