News Info
Go back
13 December, 2022, 06:17 AM
Cabbage Benefits: वजन घटाने से लेकर आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है पत्ता गोभी का सेवन
Cabbage Benefits: वजन घटाने से लेकर आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है पत्ता गोभी का सेवन
https://www.jagran.com/lifestyle/health-patta-gobhi-khane-ke-6-fayde-23248038.html
Cabbage Benefits पत्ता गोभी को बंद गोभी भी कहा जाता है। आमतौर पर लोग इसे सलाद के रूप में खाते हैं। चाहें तो आप इसे पका कर भी खा सकते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cabbage Benefits: सर्दियों में फ्रेश हरी पत्तेदार सब्जियां खूब मिलती हैं। ये टेस्टी होने के साथ सेहत से भरपूर होती हैं। इन्हीं सब्जियों में से एक है 'पत्ता गोभी'। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर से कई रोगों को दूर करने में मदद करते हैं।
आमतौर पर लोग इसे सलाद के रूप में खाते हैं। चाहें तो आप पत्ता गोभी की सब्जी या जूस भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें आयरन, पोटैशियम और अन्य विटामिन्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं। यह सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। आइए जानते हैं, पत्ता गोभी खाने के क्या फायदे हैं।
पत्ता गोभी में बीटा कैरोटीन और अन्य विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है। अगर नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो इससे मोतियाबिंद का खतरा कम हो सकता है।
पत्ता गोभी में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार है। चाहें तो आप डेली डाइट में पत्ता गोभी के जूस का सेवन कर सकते हैं, इससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से बच सकते हैं।
पत्ता गोभी में काफी कम मात्रा में कैलोरी होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से भूख कम लगती है। जिससे आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं और वजन भी कम हो सकता है।
पत्ता गोभी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए सहायक होते हैं। इसे नियमित रूप से खाने से चेहरे पर निखार आता है और पिंपल्स भी दूर हो सकते हैं।
पत्ता गोभी में ज्यादा रेशे होने की वजह से पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में फायदेमंद है। इसे खाने से कब्ज की शिकायत दूर हो सकती है।
पत्ता गोभी में लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मांसपेशियों के लिए लाभदायक माना जाता है। स्वस्थ मांसपेशियों के लिए आप डेली डाइट में पत्ता गोभी सीमित मात्रा में शामिल कर सकते हैं।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-patta-gobhi-khane-ke-6-fayde-23248038.html




