News Info

Go back
Carrot Juice Benefits: सर्दियों में पिएं गाजर का जूस, वेट लॉस समेत इन समस्याओं से मिलती है राहत

13 December, 2022, 05:38 AM

Carrot Juice Benefits: सर्दियों में पिएं गाजर का जूस, वेट लॉस समेत इन समस्याओं से मिलती है राहत

Carrot Juice Benefits: सर्दियों में पिएं गाजर का जूस, वेट लॉस समेत इन समस्याओं से मिलती है राहत
https://www.jagran.com/lifestyle/health-5-amazing-benefits-of-carrot-juice-23238913.html
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Carrot Juice Benefits: सर्दियों के मौसम में कई तरह की सब्जियां और फल मिलते हैं। खाने-पीने के शौकीन लोगों को इस मौसम का बेसब्री से इंतजार होता है। इस सीजन में रंग-बिरंगे गाजर भी खूब मिलती हैं। लोग इसे खाने में कई तरीके से शामिल करते हैं। कुछ लोग गाजर का सलाद, सब्जी या अचार खाना पसंद करते हैं, तो किसी को गाजर का हलवा बेहद पसंद होता है।

सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए आप गाजर का जूस भी पी सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं, गाजर के जूस पीने से क्या लाभ मिलते हैं।

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो डाइट में गाजर का जूस जरूर शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो वजन कम करने में मददगार है। गाजर का जूस पीने से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं।

शरीर में विटामिन-A की कमी से आंखों में समस्याएं हो सकती हैं। गाजर में यह विटामिन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। स्वस्थ आंखों के लिए आप नियमित रूप से गाजर के जूस का सेवन कर सकते हैं।

गाजर का जूस पीने से सेहत के साथ स्किन भी ग्लो करती है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और विटामिन-C स्किन को डैमेज होने से बचा सकते हैं।

गाजर के जूस में पोटैशियम और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर बैलेंस में रहता है और हार्ट संबंधित अन्य समस्याओं का रिस्क भी कम हो सकता है।

जिन लोगों को ब्लड शुगर की समस्या है, उन्हें डेली डाइट में गाजर का जूस शामिल करना चाहिए। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। जो डायबिटीज के मरीज के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।










Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-5-amazing-benefits-of-carrot-juice-23238913.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help