News Info

Go back
Kala Chana Benefits: एक नहीं 5 तरीकों से सेहत को फायदा पहुंचाते हैं काले चने, रोज सुबह खाली पेट करें सेवन

9 December, 2022, 07:06 AM

Kala Chana Benefits: एक नहीं 5 तरीकों से सेहत को फायदा पहुंचाते हैं काले चने, रोज सुबह खाली पेट करें सेवन

Kala Chana Benefits: एक नहीं 5 तरीकों से सेहत को फायदा पहुंचाते हैं काले चने, रोज सुबह खाली पेट करें सेवन
https://www.jagran.com/lifestyle/health-stress-ball-benefits-amazing-benefits-of-using-a-stress-ball-23249300.html
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kala Chana Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर काले चने सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा, जो सुबह खाली पेट भीगे काले चने खाते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। काले चने को कई लोग देसी चने के नाम से भी जानते हैं। लोग अक्सर सुबह के नाश्ते के तौर पर काले चने का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए काले चने खाने से आपकी सेहत को गजब के फायदे मिलते हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो। तो चलिए जानते हैं हर सुबह खाली पेट देसी चने खाने के फायदों के बारे में-

भीगे हुए काले चने में फाइबर की काफी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इसके सेवन से पाचन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। काले चने के सेवन से शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व भी बाहर निकल जाते हैं और इससे पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है। रोजान इसका सेवन करने से कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से निजात मिलता है।

फाइबर से भरपूर काले चने में एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। नियमित रूप से सुबह इसका सेवन करने से वजन कम करने में भी काफी मदद मिलती है। दरअसल, इसके सेवन से लंबे समय तक आपका पेट भरा लगता है, जिससे आप अनहेल्दी स्नैक्स खाने से बच जाते हैं।

भीगे हुए काले चने में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स की भारी मात्रा पाई जाती है। इसमें मौजूद ये दोनों तत्व आपकी रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखते हैं और शरीर में खून के थक्कों को बनने से भी रोकते हैं, जिससे यह आपके हृदय के लिए फायदेमंद साबित होता है।

भीगे हुए काले चने में प्रोटीन की भी भारी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए इसका सेवन अच्छा रहेगा। साथ ही एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए काले चने काफी गुणकारी है। दरअसल, इसमें आयरन भी काफी मात्रा में होता है। ऐसे में काले चने शरीर में आयरन की पूर्ति करते हुए हीमोग्लोबिन को सुधारने में मदद करता है।

देसी चना यानी काला चना विटामिन और मिनरल से भी भरपूर होता है। पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होने की वजह से यह आपके बालों के लिए काफी लाभकारी होता है। रोजाना इसके सेवन से बालों के फॉलिकल्स मजबूत होते हैं और इनका झड़ना भी कम हो जाता है। इतना ही नहीं नियमित रूप से काले चने का सेवन असमय बालों को सफेद होने से भी रोकता है।







Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-stress-ball-benefits-amazing-benefits-of-using-a-stress-ball-23249300.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help