News Info

Go back
Chickoo Winter Benefits: शरीर को ऊर्जा से भरने के साथ ये 10 फायदे पहुंचाता है चीकू!

9 December, 2022, 05:58 AM

Chickoo Winter Benefits: शरीर को ऊर्जा से भरने के साथ ये 10 फायदे पहुंचाता है चीकू!

Chickoo Winter Benefits: शरीर को ऊर्जा से भरने के साथ ये 10 फायदे पहुंचाता है चीकू!
https://www.jagran.com/lifestyle/health-chickoo-winter-benefits-from-boosting-energy-to-treating-cold-and-cough-23246837.html
Chickoo Winter Benefits हर एक फल का अलग स्वाद होने के साथ खासीयत भी होती है। जो इसे दूसरे फलों से अलग बनाता है। आज हम बता रहे हैं चीकू खाने के फायदों के बारे में जिसे जानकर आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chickoo Winter Benefits: ठंड का मौसम अपने साथ लाता है पोषण से भरपूर कई स्वादिष्ट सब्ज़ियां और फल। इनमें से एक चीकू भी है, जो ज़्यादातर लोगों को पसंद होता है। रसीला चीकू न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, इसके स्वास्थ्य से जुड़े फायदे भी कई हैं। चीकू मेक्सिको से आया फल है, जिसे खाने के फायदे आपको हैरान कर सकते हैं।

चीकू को प्रेग्नेंसी में फायदेमंद बताया जाता है, साथ ही ये वज़न को कंट्रोल करने के साथ शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानें कि ठंड के मौसम में चीकू क्यों ज़रूर खाना चाहिए?


1. सर्दी और खांसी से परेशान हैं, तो चीकू इसके लिए किसी रामबाण दवा से कम नहीं है। यहां तक कि इससे पुरानी खांसी भी ठीक हो सकती है।

2. चीकू में एंटीवायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो शरीर को बीमार पड़ने से बचाते हैं।

3. चीकू का सेवन आपके दिमाग को शांत रखने का काम करता है, जिससे तनाव कम होता है।

4. चीकू नियमित तौर पर खाने से हड्डियां भी मज़बूत बनती हैं। चीकू में कैल्शियम फास्फोरस और आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों के लिए बेहद ज़रूरी होती है।

5. अगर आपको अक्सर कब्ज़ रहता है, तो आपको चीकू ज़रूर खाना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर न सिर्फ कब्ज़ को दूर करता है, बल्कि दूसरे संक्रमण से लड़ने की ताकत भी देता है।

6. चीकू में ग्लूकोज़ की मात्रा भी अच्छी होती है, जो शरीर को फौरन ऊर्जा देने का काम करता है। अगर आप रोज़ाना एक्सरसाइज़ करते हैं, तो आपको पर्याप्त ऊर्जा के लिए चीकू ज़रूर खाना चाहिए।

7. चीकू एंटी-कैंसर भी होता है, जो विटामिन-ए और बी से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो कैंसर सेल्स को बनने से रोकते हैं।

8. चीकू में विटामिन-ए की मात्रा भी अच्छी होती है, इसलिए इसे खाने से आंखें हेल्दी रहती हैं।

9. चीकू में लेटेक्स काफी अधिक मात्रा में होता है, इसलिए इसका सेवन दांतों की कैविटी में भी फायदा पहुंचाता है।

10. चीकू के फल के बीज को पीस कर खाने से गुर्दे की पथरी पेशाब में निकल जाती है। साथ ही यह गुर्दे की बीमारी से भी बचाता है।















Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-chickoo-winter-benefits-from-boosting-energy-to-treating-cold-and-cough-23246837.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help