News Info

Go back
सर्दी के मौसम में क्यों फायदेमंद माना जाता है 'गराडू' खाना, जानें इस सब्जी के 4 जबरदस्त फायदे

5 December, 2022, 06:15 AM

सर्दी के मौसम में क्यों फायदेमंद माना जाता है 'गराडू' खाना, जानें इस सब्जी के 4 जबरदस्त फायदे

सर्दी के मौसम में क्यों फायदेमंद माना जाता है 'गराडू' खाना, जानें इस सब्जी के 4 जबरदस्त फायदे
https://www.onlymyhealth.com/4-amazing-health-benefits-of-eating-garadu-in-winters-in-hindi-1577196227
सर्दियों के मौसम में आने वाला गराडू आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसकी तासीर गर्म होती है और इससे आप सब्जी, कुरकुरे चाट आदि बना सकते हैं।

गराडू एक खास तरह की सब्जी है, जो भारत के कई हिस्सों में पाई जाती है, मगर इसे सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में खाया जाता है। गराडू को फ्राई करके इसका चाट बनाया जाता है, जो चटपटा और कुरकुरा होने के कारण बहुत स्वादिष्ट लगता है। सर्दियों में गर्मा-गर्म गराडू चाट खाना काफी लुत्फ देता है। आमतौर पर यह सब्जी सर्दियों में ही आती है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। गराडू की तासीर भी गर्म होती है, इसलिए इसे सर्दियों के लिए बेस्ट आहार माना जाता है। आइए आपको बताते हैं ठंड के मौसम में गराडू खाने के 4 बड़े फायदे।

फाइबर से होता है भरपूर
गराडू में फाइबर यानी रेशे बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं, इसलिए ये पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। फाइबर वाले आहारों के सेवन से आंतों की गंदगी साफ हो जाती है और भोजन अच्छी तरह पचता है। इसलिए गराडू को खाने से आपके पाचन से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं जैसे- कब्ज, अपच, बदहजमी, गैस आदि। गराडू खाने से आपका पेट अच्छी तरह साफ होता है।

मिलते हैं ढेर सारे पोषक तत्व
गराडू के बारे में लोग बहुत कम जानते हैं, मगर ये सब्जी ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। गराडू में कैल्शियम, आयरन, कॉपर, मैग्नीज, फॉस्फोरस आदि तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व आपको सेहतमंद रखने और शरीर को कई तरह की बीमारियो से बचाने में मददगार होते हैं।

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है गराडू
गराडू में विटामिन सी भी अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए ये आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाता है। इसके अलावा कैल्शियम होने के कारण ये हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ते हैं, इसलिए ये चोट और घाव को भी जल्दी भरने में मदद करता है।

दिमाग के लिए भी है फायदेमंद
गराडू कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपको दिमाग और शरीर की कई बीमारियों से बचाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स वो तत्व होते हैं, जो शरीर में ऑक्सिडेशन की प्रक्रिया को धीमा करते हैं, जिससे आप लंबे समय तक जवान रहते हैं और कैंसर, ट्यूमर, कार्डियोवस्कुलर रोगों से बचे रहते हैं।







Source:

https://www.onlymyhealth.com/4-amazing-health-benefits-of-eating-garadu-in-winters-in-hindi-1577196227
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help