News Info

Go back
सर्दी में कच्चा नहीं, भूना लहसुन का करें सेवन, बीमारियों रहेंगी दूर

5 December, 2022, 06:02 AM

सर्दी में कच्चा नहीं, भूना लहसुन का करें सेवन, बीमारियों रहेंगी दूर

सर्दी में कच्चा नहीं, भूना लहसुन का करें सेवन, बीमारियों रहेंगी दूर
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-news-roasted-garlic-benefits-in-winter-kee-3966060.html
Roasted Garlic Benefits in Winter: सर्दियों का मौसम (Winter Season) ऐसा मौसम है जिसमें हमारे पास खाने के कई सारे विकल्प मौजूद होते हैं. साथ ही इस मौसम में सेहत बनाने में भी मदद मिलती है. सर्दियों के मौसम में बीमारियां भी जल्दी पकड़ लेती है. इससे बचने के लिए आपको तरह-तरह के जतन करने पड़ते हैं. आज हम बात करेंगे भुने लहसुन (Garlic) की. सर्दियों के मौसम में भुना लहसुन खाने से कई सारी बीमारियों से बचा जा सकता है. हर दिन खाली पेट भुना लहसुन खाना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. लहसुन में खाने को स्वादिष्ट बनाने के अलावा एंटी बायोटिक (Anti Biotic) तत्व पाए जाते हैं. आप चाहे तो लहसुन का इस्तेमाल कच्चा भी कर सकते हैं, लेकिन आज आपको बताने जा रहें हैं भुने लहसुन के अनेक फायदे. जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

भुने लहसुन खाने के फायदे

कॉलेस्ट्रॉल कम होता है
भुना लहसुन सर्दियों के मौसम में खाना बहुत फायदेमंद है. सुबह खाली पेट भुना लहसुन खाने से बेड कॉलेस्ट्रॉल कम होता है और बेड कॉलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्या जैसे हार्ट की नलियों में जमा कॉलेस्ट्रॉल और सिकुड़न को कम करता है.

ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है
भुना लहसुन रक्त के थक्के नहीं जमने देता और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है. इससे हार्ट अटैक आने की संभावना भी कम हो जाती है. इसलिए नियमित रूप से लहसुन का सेवन करना चाहिए.

इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है
सर्दियों के मौसम में सर्द हवाओं के संपर्क में आने से फ्लू और सर्दी जुकाम होने की संभावना बढ़ जाती है. इससे बचने के लिए आप अपने आहार में लहसुन को शामिल करें. लहसुन का सेवन आपको संक्रमण से बचाता है, क्योंकि लहसुन में एंटीसेप्टिक, एंटी-फंगल और पोषक गुण होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. लहसुन का उपयोग आप सूप में भी कर सकते हैं. इससे आपको फायदा मिलेगा.

कैंसर से उबारने में मदद करता है
भुने लहसुन के सेवन से कैंसर जैसी बीमारी से बचाव संभव है, क्योंकि लहसुन में जर्मेनियम होता है, जो एक कैंसर रोधी एजेंट है, यह कैंसर संबंधित परजीवी को नष्ट करने के लिए भी जाना जाता है.

एलर्जी को रोकता है
लहसुन के एंटी-फंगल गुण आपके शरीर में होने वाली एलर्जी को रोकता है. यह आपके ब्लड में शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है








Source:

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-news-roasted-garlic-benefits-in-winter-kee-3966060.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help