News Info

Go back
चेहरे पर लगाएं टमाटर और नींबू, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

30 November, 2022, 12:26 PM

चेहरे पर लगाएं टमाटर और नींबू, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

चेहरे पर लगाएं टमाटर और नींबू, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
https://www.onlymyhealth.com/benefits-of-applying-tomato-and-lemon-on-face-in-hindi-1658904756
Tomato And Lemon Benefits For Face: टमाटर और नींबू चेहरे पर लगाने से त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है, जानें चेहरे पर कैसे लगाएं।

Tomato And Lemon Benefits For Face In Hindi: टमाटर और नींबू दोनों का ही इस्तेमाल तरह-तरह के पकवानों और व्यंजनों में किया जाता है। लोग भोजन को एक खट्टा स्वाद प्रदान करने के लिए दोनों का ही खूब उपयोग करते हैं। यहां तक सलाद में टमाटर और नींबू तो लोगों के पसंदीदा कॉम्बिनेशन में से एक है। लेकिन यह सिर्फ भोजन को एक बेहतरीन स्वाद ही नहीं प्रदान करते, बल्कि इनके स्वास्थ्य संबंधी भी अनेक लाभ हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि दोनों का चेहरे पर इस्तेमाल करना भी बहुत फायदेमंद होता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढा! टमाटर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, साथ ही नींबू में भी विटामिन-सी और सिट्रिक एसिड होता है।

त्वचा की कई समस्याओं में टमाटर और नींबू का मिश्रण का इस्तेमाल करने से उनसे जल्द छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। अक्सर लोग पूछते हैं कि चेहरे पर टमाटर और नींबू कैसे लगाएं, जिससे कि चेहरे को नैचुरल ग्लो मिल सके? इस लेख में हम आपको चेहरे टमाटर और नींबू लगाने के 5 फायदे (tamatar aur Nimbu lagane ke fayde) और इस्तेमाल का तरीका बता रहे हैं।

चेहरे पर टमाटर और नींबू लगाने के फायदे- Benefits Of Applying Tomato And Lemon On Face
1. त्वचा के घाव जल्दी भरते हैं
टमाटर और नींबू (tamatar aur Nimbu ke fayde) दोनों में ही विटामिन सी होता है, चेहरे पर टमाटर और नींबू का लेप लगाने से चेहरे के घटाव, फटी त्वचा, मुंहासे के घाव आदि को जल्दी ठीक करने में मदद मिलती है।

2. त्वचा की जल शांत होती है
टमाटर त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। यह धूप से झुलसी त्वचा के प्रभाव को कम करता है और त्वचा की जलन को शांत करता है और ठंडक पहुंचाता है। यह मिश्रण त्वचा की लालिमा को कम करने में भी मदद करता है।

3. साफ और ग्लोइंग स्किन मिलती है
टमाटर और नींबू दोनों ही त्वची रंगत में सुधार करते हैं। यह त्वचा पर मौजूद टैनिंग, पिगमेंटेशन और डार्क पैचिस (Dark Patches) को कम करने में मदद करते हैं। दाद-धब्बे साफ और होते हैं और त्वचा में नैचुरल ग्लो आता है।

4. मुंहासे दूर होते हैं
टमाटर में एंटी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और नींबू में विटामिन सी होता है, जिससे यह मुहांसों की सूजन कम करने और घाव जल्दी भरने में मदद करता है। साथ ही त्वचा पर जमा गंदगी और अतिरिक्त तेल को साफ करता है। यह त्वचा पर अतिरिक्त तेल के उत्पादन को भी कंट्रोल करता है, जिससे धीरे-धीरे मुंहासे कम होने लगते हैं।

5. त्वचा को एक्सफोलिएट और एजिंग के लक्षणों को कम करता है
टमाटर और नींबू के एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, साथ ही त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करते हैं। इस मिश्रण को लगाने से चेहरे की त्वचा में कसाव आता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स भी कम होती हैं।

चेहरे पर टमाटर और नींबू कैसे लगाएं- How To Apply Tomato And Turmeric On Face
आप टमाटर और नींबू के फेस पैक (Tomato And Lemon Face Pack Benefits) का प्रयोग कर सकते हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है। आपको बस टमाटर कुचलकर उसका पेस्ट बना लेना है और उसमें 1-2 चम्मच नींबू का रस मिलाना है। इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 1-2 मिनट चेहरे की मसाज करें। अब 20 मिनट के लिए इसे चेहरे पर छोड़ दें। उसके बाद ठंडे या सादे पानी से धो लें। आप इसे हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते हैं। रात में सोने से पहले इसका इस्तेमाल अधिक प्रभावी होता है।










Source:

https://www.onlymyhealth.com/benefits-of-applying-tomato-and-lemon-on-face-in-hindi-1658904756
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help