News Info

Go back
Benefits of Fennel Seeds: सौंफ खाने के ये गजब के फायदे जानकर चौक आप हो जाएंगे हैरान

30 November, 2022, 12:06 PM

Benefits of Fennel Seeds: सौंफ खाने के ये गजब के फायदे जानकर चौक आप हो जाएंगे हैरान

Benefits of Fennel Seeds: सौंफ खाने के ये गजब के फायदे जानकर चौक आप हो जाएंगे हैरान
https://www.jagran.com/lifestyle/health-you-will-be-surprised-to-know-these-wonderful-benefits-of-eating-fennel-seeds-23234448.html
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Fennel Seeds: भारत में सदियों से खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन किया जाता है। वर्तमान समय में भी लोग घर आए मेहमानों को खाना खाने के बाद सौंफ देते हैं। होटल और रेस्त्रां में भी सौंफ और मिश्री दी जाती है। ऐसी मान्यता है कि भोजन करने के बाद सौंफ खाने से पाचन सही से होता है। सौंफ में आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो खाना को पचाने में मददगार साबित होते हैं। चिकित्सा विज्ञान ने भी प्रमाणित किया है कि सौंफ खाने से हाजमा दुरुस्त रहता है। साथ ही मुंह की बदबू से निजात मिलता है। इसके अलावा, सौंफ कई बड़ी बीमारियों में भी दवा समान है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सौंफ के सेवन से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कई शोधों में दावा किया गया है कि नियमित रूप से सौंफ का सेवन करने से शुगर कंट्रोल में रहता है। सौंफ के बीजों में फाइटोकेमिकल्स के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए, सौंफ के अन्य फायदे के बारे में जानते हैं-

सौंफ में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर रिच फूड्स खाने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि फाइबर युक्त चीजों के सेवन से वेट और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रह सकता है। फाइबर, रक्त में कोलेस्ट्रॉल को घुलने नहीं देता है। इससे हृदय भी स्वस्थ रहता है।

सौंफ मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। अगर आप मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है, तो सौंफ का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से मस्तिष्क सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

सौंफ में अन्य आवश्यक पोषक तत्वों के अलावा पोटेशियम भी पाया जाता है। पोटेशियम शरीर में मौजूद सोडियम को संतुलित करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए सौंफ का सेवन हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं और रक्तचाप को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो रोजाना सौंफ़ का सेवन करें।





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-you-will-be-surprised-to-know-these-wonderful-benefits-of-eating-fennel-seeds-23234448.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help