News Info
Go back
20 November, 2022, 09:10 AM
Aloe Vera Side Effects: हज़ारों गुणों से भरा है एलोवेरा, लेकिन फिर भी पहुंचा सकता है ये 6 नुकसान..
Aloe Vera Side Effects: हज़ारों गुणों से भरा है एलोवेरा, लेकिन फिर भी पहुंचा सकता है ये 6 नुकसान..
https://www.jagran.com/lifestyle/health-know-6-side-effects-of-consuming-aloe-vera-gel-or-juice-23209780.html
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Aloe Vera Side Effects: आपने आमतौर पर सुना या पढ़ा होगा कि एलोवेरा किसी सुपरफूड से कम नहीं। यह हमारी त्वचा और बालों से लेकर सेहत के लिए कमाल के फायदे कर सकता है। हज़ारों फायदों से भरपूर एलोवेरा का इस्तेमाल भारत में सदियों से चला आ रहा है। बालों में चमक और चेहरे को हेल्दी बनाने के साथ एलोवेरा सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को भी कम करता है। एलोवेरा को वरदान से कम नहीं माना गया है। शायद यही वजह है कि लगभग हर घर में एलोवेरा का पौधा आपको मिल जाएगा।
1. हो सकती है स्किन एलर्जी
वैसे तो एलोवेरा त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप सीधे इसकी डंठल से जेल निकालकर लगाते हैं, तो इससे एलर्जी भी हो सकती है। इससे एलर्जी, आंखों में रेडनेस, स्किन रैशेज़, जलन और खुजली जैसी परेशानियां शुरू हो सकती हैं।
2. पेट से जुड़ी समस्याएं
एलोवेरा की पत्तियों में लेटेक्स होता है, जो पौधे के सबसे नीचे पीले रंग का होता है। कई लोग लेटेक्स से एलर्जिक होते हैं, जिसके कारण पेट में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। एलोवेरा जेल को अगर आप सीधे पौधे से निकाल कर खाते हैं, तो इससे पेट में जलन, ऐंठन या मरोड़ होना और पोटेशियम का लेवल लो सकता है।
3. डिहाइड्रेशन की दिक्कत
एलोवेरा जूस का ज़्यादा सेवन डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की समस्या पैदा कर सकता है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगाड़ता है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। अधिक मात्रा में एलोवेरा जूस पीने से डायरिया भी हो सकता है।
4. ब्लड शुगर स्तर कम होना
एलोवेरा जूस पीने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिल सकती है। जो डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए फायदेमंद है, लेकिन जो लोग डायबीटिक नहीं हैं, उनके लिए दिक्कत खड़ी हो सकती है।साथ ही एलोवेरा डायबिटीज के मरीजों में इलेक्ट्रोलाइट के संतुलन को भी बिगाड़ सकता है। अगर आप डायबिटिक हैं, तो एलोवेरा जूस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-know-6-side-effects-of-consuming-aloe-vera-gel-or-juice-23209780.html




