News Info
Go back
7 October, 2022, 01:49 AM
मूंग दाल में डालकर बनाएं पालक, एक साथ सेवन से मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
Health Benefits: मूंग दाल और पालक का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम होता है मजबूत, ये बीमारियां भी रहती हैं कोसों दूर
https://www.indiatv.in/health/health-benefits-moong-dal-and-palak-or-spinach-good-for-health-know-benefits-2022-10-01-889074
Health Benefits: मूंग दाल और पालक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यदि आप अपनी डाइट में मूंग दाल और पालक को शामिल करते हैं, तो आप कई तरह की बीमारियों से दूर रहते हैं।
Health Benefits: भारतीय व्यंजन कई तरह के होते हैं। इनमें कुछ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी तो कुछ हानिकारक भी होते हैं। लेकिन बात करें पालक और मूंग दाल की तो ये पोषक तत्वों और आयरन से भरपूर होते हैं। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक देसी व्यंजन हैं। अगर आप मूंग दाल और पालक की सब्जी या दाल का सेवन करते हैं तो डॉक्टर के अनुसार इसकी एक सर्विंग से आपको 132 कैलोरी मिलती है। जिसमें कि 76 कैलोरी कार्बोहाइड्रेट और 29 कैलोरी प्रोटीन और 27 कैलोरी वसा होते हैं। इसलिए व्यक्ति को अपने दैनिक आहार में मूंग दाल और पालक को जरूर शामिल करना चाहिए। मूंग दाल प्राय: सभी घरों में प्रतिदिन बनाया जाता है। लेकिन अगर आप उसमें पालक डालकर बनाते हैं ना सिर्फ इसका स्वाद बढ़ जाता है बल्कि इसकी पौष्टिकता भी बढ़ जाती है। जानते हैं मूंग दाल और पालक के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में।
पालक और मूंग दाल के फायदे
पालक और मूंग दाल का सेवन करने से आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है। साथ ही यह शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं पालक और मूंग दाल से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में-
1. पाचन को बनाए हेल्दी
पालक और मूंग दाल का सेवन करने से पाचन को दुरुस्त किया जा सकता है। दरअसल, मूंगदाल और पालक दोनों में भी फाइबर भरपूर रूप से मौजूद होता है जो आपकी पाचन प्रक्रिया को मजबूत कर सकता है। इसके साथ ही यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, पालक और मूंग दाल का सेवन करने से कब्ज की परेशानी दूर की जा सकती है।
2. इम्यूनिटी करता है बूस्ट
पालक और मूंग दाल का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट की जा सकती है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं। पालक और मूंग दाल कैल्शियम। प्रोटीन और जिंक का काफी अच्छा स्त्रोत होता है जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक है।
स्किन के लिए लाभकारी
पालक और दाल का सेवन करने से स्किन की रंगत मे सुधार आता है। पालक और दाल के सेवन से आप स्किन, मुंहासे और एजिंग की परेशानी कम कर सकता है। पालक विटामिन ई और आयरन का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है जो स्किन के लिए हेल्दी है।
पालक और मूंग दाल का सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। हालांकि, अगर आपको पालक खाने से किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।
Source:
https://www.onlymyhealth.com/moong-dal-and-palak-health-benefits-in-hindi-1663921547




