News Info

Go back
Fenugreek Seeds Benefits: ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए ऐसे करें मेथी के दानों का सेवन, बीमारियां भी रहेंगी दूर

7 September, 2022, 11:53 PM

Fenugreek Seeds Benefits: ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए ऐसे करें मेथी के दानों का सेवन, बीमारियां भी रहेंगी दूर

Fenugreek Seeds Benefits: ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए ऐसे करें मेथी के दानों का सेवन, बीमारियां भी रहेंगी दूर
https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/uttar-pradesh/fenugreek-seeds-benefits-ayurveda-methi-ke-dane-methi-ki-bhaji-health-benefits-for-diabetes-skin-beauty-azup/1292983
Fenugreek Seeds Benefits: यूं तो मेथी के इस्तेमाल से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं, लेकिन इसके दानों को भिगोकर इस्तेमाल करने से हेल्थ को बहुत ज्यादा फायदा होता है. यहां जानिए कि आपको मेथी के दाने भिगोकर खाने से क्या क्या लाभ मिलेंगे.

Fenugreek Seeds Benefits: मसालेदार सब्जी का जायका बढ़ाना हो या फिर साधारण से खाने को स्वादिष्ट बनाना हो बस मेथी दाने का छौंक लगा दीजिए. इसके अलावा किसी चीज की भरवां सब्जी बनाना हो या फिर अचार डालना हो मेथी के दानों (Fenugreek Seeds) के बिना काम नहीं चलेगा. यह तो सभी जानते हैं कि मेथी से खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ता बल्कि यह सेहत के लिए भी अति उत्तम है. इसके पत्तों की सब्जी, पूड़ी और पराठे बनाने में इस्तेमाल किया जाता है तो वहीं इसके दाने सेहत से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट (Beauty Treatment) में काम आते हैं. आयुर्वेद (Ayurveda) में भी इसे एक बेहतर औषधि माना जाता है.  आज हम आपको इससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताएंगे...

इन परेशानियों से निजात पाने के लिए करें सेवन
मेथी के दानों का इस्तेमाल पीरियड क्रैम्प, डायबिटीज और प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम करता है. इसके अलावा शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए इसका उपयोग कारगर है. सेहत से जुड़ी और भी कई समस्याओं से निपटने के लिए मेथी का सेवन किया जाता है. पुराने समय से ही ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली माताओं का दूध बढ़ाने के लिए इसके सेवन किया जाता है. 

मेथी के दाने भिगोकर खाने के हैं अनेक फायदे
यूं तो मेथी के इस्तेमाल से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं, लेकिन इसके दानों को भिगोकर इस्तेमाल करने से हेल्थ को बहुत ज्यादा लाभ होता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक जानिए कि आपको मेथी के दाने भिगोकर खाने से और क्या लाभ मिलेंगे.

एसिडिटी की समस्या से मिलेगा छुटकारा
अगर खाना आपका पेट हमेशा फूला-फूला रहता है या तो ऐसे में आपको रोजाना सुबह खाली पेट मेथी के दानों का सेवन करना चाहिए. इसके लिए रात में मेथी के दानों को भिगो दें, सुबह तक ये अच्छी तरह से फूल जाएंगे. इसके  सेवन से आपको एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलेगा. 

शुगर कंट्रोल में रहेगी 
मेथी के दाने से के सेवन से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. मेथी की कड़वाहट शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इसका पानी पीने से शुगर पर नियंत्रण रखा जा सकता है. अंकुरित मेथी खाने के तो और भी ज्यादा फायदे मिलते हैं. इसमें भीगी हुई मेथी की अपेक्षा 30-40 प्रतिशत ज्यादा पोषक गुण मौजूद होते हैं. 

पाचन होगा दुरुस्त
भीगी हुई मेथी खाने से पाचन बिल्कुल ठीक रहता है. यह गैस्ट्राइटिस को दूर रखने के लिए बेहतर विकल्प है. पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग से बचना चाहते हैं तो आपको मेथी का सेवन जरूर करना चाहिए. 

पित्त और कफ
मेथी की तासीर गर्म होती है. इसलिए यह कफ के इलाज के लिए फायदेमंद है. जिन लोगों को कफ ज्यादा बनता है उन्हें मेथी दानों का सेवन जरूर करना चाहिए. आप मेथी का इस्तेमाल पाउडर, साबुत, भिगोकर या अंकुरित करके कर सकते हैं. पित्त या अग्नि वाले लोगों को मेथी का पानी जरूर पीना चाहिए.

कंट्रोल में कोलेस्ट्रॉल लेवल रहेगा 
कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर से दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ा सकता है. नसों को साफ रखकर दिल की बीमारियों से छुटकारा पाना के लिए आपको मेथी के दानों को भिगोकर या अंकुरित करके खाना चाहिए.










Source:

https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/uttar-pradesh/fenugreek-seeds-benefits-ayurveda-methi-ke-dane-methi-ki-bhaji-health-benefits-for-diabetes-skin-beauty-azup/1292983
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help