News Info

Go back
Boiled Potatoes Benefits: पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होते हैं उबले आलू, जानें इसके कमाल के फायदे

6 September, 2022, 03:40 AM

Boiled Potatoes Benefits: पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होते हैं उबले आलू, जानें इसके कमाल के फायदे

Boiled Potatoes Benefits: पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होते हैं उबले आलू, जानें इसके कमाल के फायदे
https://www.patrika.com/health-news/health-benefits-of-eating-boiled-potatoes-for-digestion-7752217/
Boiled Potatoes Benefits: उबले आलू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। उबले आलू कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होते है। पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए उबले आलू का सेवन करना फायदेमंद होता है।

Boiled Potatoes: आलू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। लेकिन उबले हुए आलू का सेवन करने से भी सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। उबले आलू में विटामिन-सी, बी-कॉम्प्लेक्स, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व के भरपूर गुण पाए जाते है, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें कैलोरी और फैट कम होता है। उबला हुआ आलू पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा उबले आलू का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं उबले आलू का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
उबले आलू खाने के फायदे
1. पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए उबले आलू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उबले आलू में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही यह पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

.2. इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में फायदेमंद

इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए उबले आलू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उबले आलू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर को वायरस और बैक्टीरिया के चपेट में आने से भी बचाने में मदद करता है।
3. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए उबले आलू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उबले आलू में कैल्शियम और फॉस्फोरस के गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में काफी फायदेमंद साबित होता है।

4. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए उबले आलू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उबले आलू में कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।






Source:

https://www.patrika.com/health-news/health-benefits-of-eating-boiled-potatoes-for-digestion-7752217/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help