News Info

Go back
Moth Dal Benefits: मोठ की दाल खाने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कब्ज की समस्या से मिलती है राहत

30 August, 2022, 03:26 AM

Moth Dal Benefits: मोठ की दाल खाने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कब्ज की समस्या से मिलती है राहत

Moth Dal Benefits: मोठ की दाल खाने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कब्ज की समस्या से मिलती है राहत

https://www.patrika.com/health-news/health-benefits-of-eating-moth-pulse-in-hindi-7739403/
Moth Dal Benefits: मोठ की दाल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मोठ की दाल के कई सारे पौष्टिक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। मोठ की दाल का सेवन करने से कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

Moth Dal Benefits: मोठ की दाल का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। मोठ दाल मूंग की तरह ही एक दाल है। इसकी गिनती मोटे अनाज के तौर पर होती है। मोठ की दाल में विटामीन बी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैंगनीज और जिंक जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए मोठ की दाल का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही ये कब्ज की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं मोठ की दाल का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

मोठ की दाल खाने के फायदे

कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद
कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए मोठ की दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मोठ की दाल में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये पाचन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
मांसपेशियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद

मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए मोठ की दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मोठ की दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और उनकी मरम्मत करने में मदद करता है। शाकाहारियों के लिए यह प्रोटीन का सबसे बड़ा सोर्स है।

हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मोठ की दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मोठ की दाल में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद करता है।
स्ट्रेस लेवल को कम करने में फायदेमंद
स्ट्रेस लेवल को कम करने के लिए मोठ की दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मोठ की दाल में जिंक पाया जाता है, ये शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का खतरा कम हो जाता है।








Source:

https://www.patrika.com/health-news/health-benefits-of-eating-moth-pulse-in-hindi-7739403/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help