News Info
Go back
24 August, 2022, 01:43 AM
गंदा पानी पीने के नुकसान : जानें गंदा पीने से कौन-सी बीमारियां होती हैं?
गंदा पानी पीने के नुकसान : जानें गंदा पीने से कौन-सी बीमारियां होती हैं?
https://www.india.com/hindi-news/health/healthy-diet-in-hindi-know-about-bad-water-side-effects-5556728/
हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें. ऐसे में हमें पता होना चाहिए कि जिस चीज का सेवन हम कर रहे हैं उसके सेवन से हमारी सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं. आज हम बात कर रहे हैं गंदा पानी पीने के नुकसान की...
लोगों को कहा जाता है कि उन्हें दिन में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए. लेकिन आपको बता दें कि पानी एकदम स्वच्छ और साफ होना चाहिए. गंदा पानी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. जी हां, लोगों को पता ही नहीं है कि वह जिस पानी का सेवन कर रहे हैं वह साफ है या गंदा. ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि गंदा पानी पीने से सेहत को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गंदा पानी पीने से सेहत को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं
गंदा पानी पीने के नुकसान
यदि व्यक्ति गंदे पानी का सेवन करता है तो इसी व्यक्ति को पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. गंदा पानी ना केवल पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है बल्कि इससे व्यक्ति को उल्टी, दस्त, पेट दर्द आदि समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है.
गंदे पानी के सेवन से व्यक्ति के दिमाग पर भी नकारात्मक असर पड़ता है. गंदे पानी के सेवन से व्यक्ति को मानसिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है.
गंदे पानी के सेवन से व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती. लेकिन यदि व्यक्ति गंदे पानी का सेवन करता है तो ऐसे में व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जिसके कारण बेहोशी, चक्कर आना आदि समस्याएं नजर आ सकती हैं.
यदि व्यक्ति गंदे पानी का सेवन करता है तो इसके कारण से किडनी से संबंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है. पानी में कैडमियम की मात्रा पाई जाती है ऐसे में इसके सेवन से व्यक्ति को किडनी स्टोन आदि समस्याएं हो सकती हैं.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/healthy-diet-in-hindi-know-about-bad-water-side-effects-5556728/




