News Info
Go back
17 August, 2022, 04:25 AM
बालों में अंडा लगाने के फायदे – Benefits of Eggs for Hair in Hindi
1 अंडा बालों को दे सकता है नया जीवन, हेयर हो जाएंगे, काले, लंबे, घने, मुलायम और मजबूत, बस ऐसे करना होगा इस्तेमाल
https://zeenews.india.com/hindi/health/egg-benefits-for-hair-1-egg-can-give-new-life-to-hair-hair-will-become-black-long-hair-care-tips-brmp/1105266
Egg benefits for hair: अगर आप बालों के टूटने या फिर उनके जल्दी लंबे नहीं होने से परेशान हैं तो अंडा कई तरीकों से फायदेमंद है. आइए बालों के लिए अंडे का किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और इससे क्या-क्या फायदे मिलते हैं.
Egg benefits for hair: ये बात ज्यादातर लोग जानते हैं कि अंडा खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपके बालों का भी खास ख्याल रख सकता है. जी हां, अंडे के इस्तेमाल से आप बालों की कई तरह की समस्याओं से राहत पा सकते हैं. अंडे के प्रयोग से आपके बाल मजबूत और घने होते हैं. साथ ही बालों की साइन भी वापस आ सकती है. बालों में आप अंडे की जर्दी और सफेद वाले भाग का इस्तेमाल भी कर सकते है. इससे आपके बाल कम झड़ते है और दोमुंहे भी नहीं होते .
बालों के लिए कैसे फायदेमंद है अंडा?
दरअसल, अंडे में प्रोटीन, विटामिन ए, ई, फोलेट, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और सेलेनियम पाया जाता है. यह सभी तत्व बालों की मजबूती के लिए जरूरी हैं. अंडे में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जो आपके बालों को मजबूत बनाता है. अंडे में पाया जाने वाला फोलिक एसिड बालों को सफेद होने से रोकता है और उन्हें चमकदार बनाता है.
बालों के लिए अंडे के फायदे (Egg Benefits for Hair)
1. बालों को घना और लंबा बनाए
बालों को घना और लंबा बनाने के लिए आप अंडे का इस्तेमाल कर सकते है. अंडे में पाया जाने वाला प्रोटीन बालों की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को रिपेयर कर उन्हें जल्दी बढ़ने में मदद करता है और घना बनाता है.
2. झड़ते बालों को रोकता है अंडा
अगर आपके बाल झड़ते हैं तो अंडे का इस्तेमाल करें. अंडे को स्कैल्प पर लगाने से झड़ते बालों की समस्या से राहत मिलती है. साथ ही इससे बाल बीच से नहीं टूटते है और बालो की लंबाई तेजी से बढ़ती है.
3. बालों को चमकदार बनाता है अंडा
कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके बाल रूखे और घुंघराले होते है. लिहाजा बाल टूटने और रूखे होने लगते हैं. अंडे में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन पाए जाते है, जिसकी मदद से आप अपने बालों को चमकदार बना सकते हैं. और फोलिक एसिड आपके बालों को फ्रिज या रूखा होने से बचाता है. इसके लिए आपको एक बार हफ्ते में अंडे का मास्क जरूर लगाना चाहिए।
4. बालों का टूटना कम करे
बालों के झड़ने और पतले होने से भी ज्यादातर लोतग परेशान होते हैं. लिहाजा उनकी नमी चली जाती है. अंडे की जर्दी में पाए जाने वाले ल्यूटिन के कारण आपके बाल कम झड़ते हैं और बालों नैचुरल तरीके से शाइन करते है.
5. डैंड्रफ हटाने में मददगार है अंडा
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि डैंड्रफ और स्कैल्प में खुजली की समस्या की वजह से आपके बाल दोमुंहे और खराब दिखने लगते हैं. इसके लिए आप अंडा हेयर मास्क लगा सकते हैं. यह डैंड्रफ को साफ कर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और साथ ही स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है.
Source:
https://www.stylecraze.com/hindi/baalo-me-anda-lagane-ke-fayde-in-hindi/




