News Info
Go back
16 August, 2022, 07:20 AM
इन 8 आदतों की वजह से होते हैं पिंपल्स, तुरंत बदल डालें
इन 8 आदतों की वजह से होते हैं पिंपल्स, तुरंत बदल डालें
आजकल युवा कील-मुंहासों की समस्या से ज्यादा परेशान हैं। इनसे निजात पाने के लिए वो हर संभव नुस्खा और इलाज अपनाते हैं। कील-मुंहासे वो स्किन से संबंधित वो अवस्था है जिसमें चेहरे पर काले या लाल रंग के दाने जैसे हो जाते हैं और जब उन्हें दबाया जाता है तो सफेद रंग का कुछ निकलता है। इन्हें दबाना ठीक नहीं होता क्योंकि इसके बाद चेहरे पर गहरे दाग-धब्बे बन जाते हैं जिनसे छुटकारा पाना और भी मुश्किल हो जाता है।
कील-मुंहासे यानि पिंपल्स होने की सबसे बड़ी वजह है जंक फूड और तला-भुना खाना। इससे हमारी स्किन ऑयली हो जाती है और पिंपल्स हो जाते हैं।
पिम्प्लेस होने के कारण
पिंपल्स होने की एक और वजह प्रदूषण और धूल मिट्टी है जिसकी वजह से चेहरे पर गंदगी जम जाती है और इससे कील-मुंहासे हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि कहीं भी जाते समय अपने चेहरे को अच्छी तरह से ढंककर चलें और नियमित रूप से चेहरे की साफ सफाई करें।
आपको शायद यकीन ना हो लेकिन ज्यादा कॉफी पीने से भी चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं।
कॉफी या चाय पीने से शरीर में sebum बनने लगता है जो बाद में पिंपल्स को जन्म देता है।
ज्यादा धूम्रपान करने और शराब पीने से भी पिंपल हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि इनका सेवन ना किया जाए। इसके अलावा कुछ लोगों में पिंपल्स की परेशानी जेनेटिक होती है तो वहीं कुछ लोगों की स्किन बहुत ही ऑयली होती है और ऑयली स्किन पिंपल्स को जन्म देती है।
दवाईयों के ज्यादा सेवन से भी पिंपल्स हो सकते हैं। इसके अलावा hormonal disbalance भी पिंपल्स होने का एक बड़ा कारण है। महिलाओं और लड़कियों में तब ज्यादा पिंपल्स की समस्या देखने को मिलती है जब उनके शरीर में हॉर्मोन में बदलाव होता है या पीरियड्स होते हैं।
अक्सर कहा जाता है कि चेहरे की सफाई के लिए जरूरी है कि दिन में चार से पांच बार चेहरे को धोया जाए, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बार-बार चेहरा धोने से भी पिंपल्स की शिकायत हो जाती है। इसके पीछे वजह यह है कि फेसवॉश या फिर साबुन से जब बार-बार चेहरा धोया जाता है तो उसकी वजह से चेहरा ड्राय हो जाता है और इसकी वजह से चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं।
ज्यादा स्क्रब करने से भी चेहरे पर पिंपल हो जाते हैं। वो कैसे ? दरअसल चेहरा स्क्रब करते वक्त उसकी मालिश की जाती है जिसकी वजह से स्किन को काफी नुकसान होता है। इसके अलावा स्किन ड्राय भी हो जाती है और नतीजा ...पिंपल्स। इसीलिए स्क्रब महीने में एक या दो बार से ज्यादा ना करें।
मुंहासे रोकने के उपाय
बार-बार चेहरा सिर्फ पानी से धोएं।
जंक फूड और तली-भुनी चीजों से दूर रहें
हेल्दी खाना खाएं। टेंशन और स्ट्रेस से दूर रहें।
योगा करें और खूब पानी पीएं।
Source:
https://www.bhaskar.com/LIF-HNB-infog-causes-of-pimples-5750547-NOR.html/#:




