News Info
Go back
16 August, 2022, 06:57 AM
बालों में अलसी लगाने के 6 फायदे, लगाने का तरीका और नुकसान – 6 Benefits of Flaxseed for Hair in Hindi
बालों में अलसी लगाने के 6 फायदे, लगाने का तरीका और नुकसान – 6 Benefits of Flaxseed for Hair in Hindi
https://www.stylecraze.com/hindi/baalo-me-alsi-lagane-ke-fayde-aur-nuksan-in-hindi/
बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयास करते हैं। बाजार में मौजूद कई प्रोडक्ट बालों को खूबसूरत बनाने के बजाय कई बार उन्हें नुकसान भी पहुंचा देते हैं। इसलिए, केमिकल युक्त इन प्रोडक्ट की जगह घरेलू तरीके फायदेमंद होते हैं। ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है अलसी। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम अलसी के फायदे बालों के लिए कितने लाभकारी है और इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं, इसकी जानकारी देंगे। साथ ही बालों के लिए इसके नुकसान के बारे में भी जानकारी साझा करेंगे।
क्या अलसी बालों के लिए अच्छी है?
हां, बालों के लिए अलसी को लाभकारी माना जा सकता है। अलसी में विटामिन-ई, विटामिन-बी, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैडी एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं (1)। वर्ल्ड जर्नल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस की ओर से उपलब्ध एक शोध में दिया है कि अलसी में लिगनेन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो बालों को स्वस्थ्य रखने में प्रभावी हो सकता है (2)। इस आधार पर ये कहा जा सकता है कि अलसी के फायदे बालों के लिए कारगर हैं।
बालों के लिए अलसी के 6 फायदे – Alsi ke Fayde For Hair in Hindi
अलसी को बालों के लिए फायदेमंद माना जा सकता है। इसकी पुष्टि लेख में ऊपर वैज्ञानिक प्रमाण के साथ हो गई है। यह बालों की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकता है। यहां बालों के लिए अलसी के फायदे के बारे में क्रमवार तरीके से बताया गया है। साथ ही हम स्पष्ट कर दें कि बालों के संबंध में अलसी पर वैज्ञानिक शोध की कमी है। इसलिए, यहां दी गई कुछ जानकारी व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर है।
1. बालों का पतला होने से रोके
बालों को लंबा और घना बनाने के लिए अलसी का बीज बेहद फायदेमंद माना जा सकता है। अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर व प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं (3)। ये सभी पोषक तत्व बालों को झड़ने से रोकने और बालों को पतला होने से बचाने के लिए लाभकारी हो सकते हैं।
2. रूसी से बचाव
अलसी बालों के पीएच स्तर को संतुलित कर सकती है। साथ ही स्कैल्प में सीबम के उत्पादन को नियंत्रित कर सकती है। इससे स्कैल्प में फंगस होने की आशंका कम हो जाती है। ध्यान रहे कि फंगस के कारण ही डैंड्रफ की समस्या होती है (4)। वहीं, एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की साइट पर उपलब्ध रिसर्च पेपर के अनुसार अलसी में एंटीफंगल गुण पाया जाता है (5)। इस लिहाज से कहा जाता है कि डैंड्रफ पर अलसी कारगर है।
3. जड़ों से मजबूत
अलसी के बीज व उसके तेल में विटामिन-बी और विटामिन-ई पाए जाते हैं (3)। ये दोनों गुण बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में लाभकारी हो सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब अलसी के तेल से सिर की मालिश की जाती है, तो स्कैल्प में रक्त संचार बेहतर होता है, जिस कारण बाल जड़ों से मजबूत हो सकते हैं। फिलहाल, इस संबंध में वैज्ञानिक शोध किया जा रहा है।
4. सफेद बालों से बचाए
अलसी के बीज में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है (3), जो बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह गुण फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करके स्कैल्प के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। साथ ही बालों को समय से पहले सफेद होने से भी रोक सकता है।
5. स्वस्थ स्कैल्प
अलसी के बीज से बना पेस्ट स्कैल्प से जुड़ी हर समस्या के लिए लाभकारी माना जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीफंगल गुण स्कैल्प को किसी भी तरह के फंगस से बचा सकते हैं (5)।
6. गंजापन
अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड व विटामिन-ई पाया जाता है (3), जो बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। साथ ही ये गुण फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम कर बालों को झड़ने से बचाने में मदद कर सकते हैं।
बालों के लिए अलसी का उपयोग कैसे करें – How To Use Flaxseed For Hair in Hindi
बालों के लिए अलसी के फायदे जानने के बाद अब बालों के लिए अलसी का उपयोग कैसे करें, इस बारे में जानेंगे। यहां विस्तार से बताया गया है कि अलसी का उपयोग बालों पर किन तरीकों से किया जा सकता है।
बालों के लिए अलसी का तेल हल्का गुनगुना करें।
फिर इसे बालों पर लगाकर हल्के-हल्के हाथों से मसाज करें।
इसके बाद हॉट टॉवल से बालों को स्टीम दें।
आधे घंटे के लिए बालों पर ऐसे ही रहने दें।
फिर माइल्ड शैंपू से बालों को साफ कर लें।
अलसी का तेल बालों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ उनके विकास में प्रभावी साबित हो सकता है। इसमें मौजूद गुण बालों के झड़ने और गंजेपन जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकते हैं। फिलहाल, यह शोध जानवरों पर किया गया है। मनुष्यों पर इस संबंध में अभी वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं (6)। वहीं, व्यक्तिगत अनुभवों की बात करें, तों अलसी के फायदे बालों के लिए कारगर हैं।
3. अलसी और एलोवेरा
सामग्री:
1 चम्मच अलसी के बीज
2 चम्मच एलोवेरा जेल
उपयोग का तरीका:
सबसे पहले अलसी के बीज का पाउडर बना लें।
फिर इसके पाउडर में एलोवेरा जेल को अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इस पेस्ट को बालों पर अच्छे से लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें।
समय पूरा हो जाने के बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
Source:
https://www.stylecraze.com/hindi/baalo-me-alsi-lagane-ke-fayde-aur-nuksan-in-hindi/




