News Info
Go back
5 August, 2022, 11:51 PM
Health Care : तांबे के बर्तनों में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में-
Health Care : तांबे के बर्तनों में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में-
https://www.abplive.com/lifestyle/health/drinking-water-in-copper-vessel-benefits-2184648
Copper Vessel : पूजा-पाठ में अधिकतर लोग तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं तांबे का बर्तन न सिर्फ पूजा-पाठ में प्रयोग करना अच्छा माना जाता है, बल्कि यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी काफी फायदेमंद होती है. इसलिए अधिकतर बुजुर्ग तांबे के बर्तनों में पानी पीने की सलाह देते हैं. तांबे के बर्तनों में पानी पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है. साथ ही यह वजन को कम करने में प्रभावी होती है. इतना ही वहीं, तांबे के बर्तनों में पानी पीने से कई अन्य स्वास्थ्य लाभ होते हैं. आज हम इस लेख में तांबे के बर्तनों में पानी पीने से शरीर को होने वाले लाभ के बारे में जानेंगे.
तांबे के बर्तनों में पानी पीने के फायदे
पाचन को रखे स्वस्थ
पाचन को दुरुस्त रखने के लिए तांबे के बर्तनों में पानी पिया जा सकता है. यह पेट के बैक्टीरियल संक्रमण को नष्ट करने में आपकी मदद कर सकता है. साथ ही यह अपच, अल्सर जैसी परेशानियों को भी कम कर सकता है.
स्किन समस्याओं से दिलाए छुटकारा
तांबे के बर्तनों में पानी पीने से स्किन से जुड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है. यह स्किन के संक्रमण से राहत दिलाता है.
वजन करे कम
शरीर के बढ़ते वजन से अगर आप परेशान हैं तो तांबे के बर्तनों में पानी पिएं. तांबे के बर्तनों में पानी पीने से शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकते हैं. यह पाचन को बेहतर करके वजन को घटाने में प्रभावी है.
कैंसर से लड़ने में प्रभावी
कॉपर में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो कैंसर से लड़ने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके बर्तनों में पानी पीने से फ्री-रेडिकल्स को बढ़ने से रोका जा सकता है.
एनीमिया की समस्या करे दूर
तांबे के बर्तनों में अगर आप पानी पीते हैं तो शरीर में एनीमिया की शिकायत को दूर किया जा सकता है.
Source:
https://www.abplive.com/lifestyle/health/drinking-water-in-copper-vessel-benefits-2184648




