News Info

Go back
Health Tips: सेहत के लिए बहुत लाभकारी है यह खाद्य पदार्थ, पर ज्यादातर लोग इसके लाभ से रहते हैं अनजान

5 August, 2022, 11:30 PM

Health Tips: सेहत के लिए बहुत लाभकारी है यह खाद्य पदार्थ, पर ज्यादातर लोग इसके लाभ से रहते हैं अनजान

Health Tips: सेहत के लिए बहुत लाभकारी है यह खाद्य पदार्थ, पर ज्यादातर लोग इसके लाभ से रहते हैं अनजान
https://www.amarujala.com/photo-gallery/lifestyle/fitness/onion-benefits-for-heart-disease-and-diabetes-in-hindi-pyaz-khane-ke-fayde
प्राय: हम सभी के किचन में प्रयोग में लाए जाने वाले ज्यादातर मसाले-खाद्य पदार्थ आयुर्वेद के सिद्धांत पर आधारित होते हैं, विशेषज्ञ इनके सेवन को सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी मानते हैं। मसालों में प्रयोग में लाई जाने वाली कई औषधियों को गंभीर बीमारियों के इलाज तक में फायदेमंद पाया गया है, पर ज्यादातर लोग इससे होने वाले लाभ से अनजान होते हैं। इस लेख में हम प्याज की बात कर रहे हैं। सब्जियों में तड़का लगाने से लेकर, कच्चा सलाद या अन्य कई प्रकार से भोजन में इस्तेमाल किए जाने वाले प्याज का सेवन करना कई प्रकार से सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इतना ही नहीं अध्ययनों में पाया गया है कि प्याज का रोजाना सेवन करना आपमें कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को भी कम करने में मदद कर सकता है।
प्याज में कई प्रकार के विटामिन्स और यौगिक होते हैं जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी हो सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला कार्बनिक सल्फर यौगिक शारीरिक कार्यप्रणाली के लिए महत्वपूर्ण होता है। कार्बनिक सल्फर यौगिक शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम किया जा सकता है।
प्याज संभावित रूप से खतरनाक बैक्टीरिया से लड़ सकता है। एस्चेरिचिया कोलाई (ई कोलाई), स्यूडोमोनास एरुगिनोसा, स्टैफिलोकोकस ऑरियस (एस ऑरियस) और बैसिलस सेरेस जैसे बैक्टीरिया के खिलाफ प्याज को प्रभावी पाया गया है। अध्ययनों में पाया गया है कि प्याज में क्वेरसेटिन होता है जो बैक्टीरिया से मुकाबले में विशेष भूमिका निभा सकता है। प्याज का नियमित सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। 
हृदय की बीमारियों में फायदेमंद
प्याज का सेवन हृदय से संबंधित समस्याओं के जोखिम को कम कर सकता है। प्याज में एंटीऑक्सिडेंट्स और आवश्यक यौगिक होते हैं जो सूजन और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करते हैं। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी प्याज खाने के लाभ हैं, जो हृदय रोग के जोखिम से आपको बचाने में सहायक होता है।
प्याज में पाया जाने वाला क्वेरसेटिन एक फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट है जो शक्तिशाली एंटी-इंफ्लामेटरी होता है और हाई ब्लड प्रेशर जैसे हृदय रोग के जोखिम वाले कारकों को कम करने में मदद कर सकता है।

डायबिटीज में लाभकारी
 प्याज का सेवन करना डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। प्याज खाने से रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है, जो विशेष रूप से मधुमेह वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। टाइप-2 डायबिटीज वाले 42 लोगों पर किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि 100 ग्राम ताजा लाल प्याज खाने से चार घंटे (23) के बाद फास्टिंग ब्लड शुगर के स्तर में लगभग 40 मिलीग्राम/ डीएल की कमी आ सकती है।
बालों के लिए फायदेमंद है प्याज
प्याज के रस में सल्फर होता है जो बालों को पतला होने और टूटने से रोकता है। प्याज का रस बालों को घना बनाने में  भी मदद करता है। प्याज का रस सल्फर की मदद से बालों के रोम को पोषण देता है। कुछ क्लीनिकल रिसर्च में यह भी पाया गया है कि प्याज का रस नए बालों को लाने में भी सहायक हो सकता है। 



Source:

https://www.amarujala.com/photo-gallery/lifestyle/fitness/onion-benefits-for-heart-disease-and-diabetes-in-hindi-pyaz-khane-ke-fayde
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help