News Info
Go back
2 August, 2022, 05:16 AM
Home Remedies For Dandruff: सिर में डैंडरफ की वजह से हो रही है परेशानी, तो इन घरेलू तीरकों से पाएं इससे छुटकारा
Home Remedies For Dandruff: सिर में डैंडरफ की वजह से हो रही है परेशानी, तो इन घरेलू तीरकों से पाएं इससे छुटकारा
https://www.india.com/hindi-news/lifestyle/are-you-also-suffering-from-dandruff-then-try-these-special-home-remedies-
बदलते मौसम की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी बालों में होती है क्योंकि मानसून के बाद जब सर्दियां आती हैं तो लोगों को सबसे ज्याद चिंता डैंडरफ और बालों में खुजली की होनी लगती है. कई बार ये खुजली औऱ परेशानी इतनी बढ़ जाती है की लोग हताश हो जाते हैं ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान उपाय जिनकी मदद सा आप अपने सिर से डैंडरफ को दूर भगा सकती हैं
1.गर्म तेल की मालिश
अगर आपके बालों में खुजली होती है और आपको डैंडरफ की समस्या है तो चिंता ना करें बस आप अपने ड्राय स्कैल्प पर अच्छे से गर्म ते लकी मालिश करें. ऐसा करने से आपके बालों की खुजली के साथ ही डैंडरफ भी चले जाएंगे. दरअसल तेल आपकी स्कैल्प को हाइड्रेट करने में मदद करता है और साथ ही डेड सेल्स को आसानी से सिर से निकाल देता है जिससे आपकी परेशानी कम हो जाएगी. अपने में बालों में कम से कम 2 घंटो के लिए तेल लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से सिर धो
2. सेब का सिरका
सिर में अगर आपको खुजली है तो ऐसे मे सेब का सिरका आपकी बहुत मदद करेगा. ये आपकी त्वचा और बालों के पीएच स्केल को बनाए रखने में काफी हद तक मदद करता है.सेब के सिरके को आप अपने हाथ पर पैच टेस्ट करें ताकि अगर आपको एलर्जी हुई तो पता चल जाएगा. इसके बाद एक कटोरी में पानी डालें और उसमें हल्का से सेब का सिरका मिलाएं और अपनी स्कैल्प पर लगाए. कछ मिनटों के बाद अपना सिर ठंडे पानी से धो ले.
3.नींबू का रस
सरसों के तेल में या फिर कोकोनट ऑयल में एक नींबू को अच्छी तरह निचोड़ लें. इस तेल से स्कैल्प में हल्की मसाज करें और कुछ देर के लिए इसे यूं ही छोड़ दें. इसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें. सप्ताह में दो बार ये उपाय करके देखिए. आपको निश्चित रूप से फायदा होगा.
4.नीम और तुलसी का पानी
नीम और तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें. जब बर्तन का पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें. इस पानी से बालों को धोएं. कुछ बार के इस्तेमाल से ही रूसी की समस्या दूर हो जाएगी.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/lifestyle/are-you-also-suffering-from-dandruff-then-try-these-special-home-remedies-4138061/




