News Info

Go back
Diet Tips: रोज़ ब्रेड खाने वाले हो जाएं सावधान! शरीर को पहुंचते हैं ये 5 नुकसान

2 August, 2022, 01:57 AM

Diet Tips: रोज़ ब्रेड खाने वाले हो जाएं सावधान! शरीर को पहुंचते हैं ये 5 नुकसान

Diet Tips: रोज़ ब्रेड खाने वाले हो जाएं सावधान! शरीर को पहुंचते हैं ये 5 नुकसान
https://www.jagran.com/lifestyle/health-diet-tips-know-what-happen-when-you-eat-bread-everyday-22931603.html
 ब्रेड दुनियाभर में एक पॉपुलर फूड है। इसे न सिर्फ बनाना आसा है, बल्कि यह स्वादिष्ट होने के साथ पेट भी भर देती है। ब्रेड से नमकीन के साथ मीठी दोनों तरह की डिशेज़ को तैयार किया जा सकता है। यह भले ही खाने का आसान ऑप्शन है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रेड कितना नुकसान पहुंचा सकती है?

ब्रेड को मैदे और चीनी से बनाया जाता है यानी ब्रेड कार्ब्स और चीनी से भरपूर होती है। इसमें पोषण न के बराबर होता है और कैलोरीज़ की भरमार, जो आपका वज़न बढ़ाने का काम करती है। आपको चाहे ब्रेड कितनी भी पसंद हो, लेकिन यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाती है।

पोषण की कमी
आप चाहें वाइट ब्रेड खाएं, आटा या फिर सौरडो, इन सभी में पोषक तत्व ना के बराबर ही होते हैं। ये कैलोरी से भरपूर होते हैं और वज़न बढ़ाने का काम करते हैं।

ग्लूटन से भरपूर
ब्रेड चाहे आटे से बनी हो या मैदे से इसमें ग्लूटन की उच्च मात्रा होती है। ग्लूटन एक ऐसा प्रोटीन है जो ब्रेड के टेक्सचर में मदद करता है। कई लोगों को इससे एलर्जी होती है, क्योंकि ग्लूटन को पचाना आसान नहीं होता, जिससे पेट फूलना, दस्त और पेट दर्द जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं।

कार्ब्स से भरपूर
ब्रेड कार्ब्स से भरपूर होती है लेकिन यह उन लोगों के लिए फायदेमंद नहीं है जो हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज़ से जूझ रहे हों। ऐसा इसलिए क्योंकि कार्बोहाइड्रेट्स ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करते हैं।

सोडियम की उच्च मात्रा
ब्रेड में सोडिम की मात्रा भी काफी ज़्यादा होती है, जो हाइपरटेंशन और कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत को बढ़ाने का काम करता है।

सूजन की वजह बनती है
रोज़ाना ब्रेड खाने से शरीर में सूजन बढ़ती है और हॉर्मोन असंतुलित होते हैं।








Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-diet-tips-know-what-happen-when-you-eat-bread-everyday-22931603.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help