News Info
Go back
2 August, 2022, 01:46 AM
Dengue Diet: डेंगू, मलेरिया के मरीज जल्द रिकवरी के लिए इन 4 फूड आइटम्स को करें अपनी डाइट में शामिल
Dengue Diet: डेंगू, मलेरिया के मरीज जल्द रिकवरी के लिए इन 4 फूड आइटम्स को करें अपनी डाइट में शामिल
https://www.jagran.com/lifestyle/health-dengue-diet-malaria-and-dengue-patients-include-these-4-food-items-in-their-diet-for-quick-recovery-22943446.html
मानसून आते ही पहली बारिश की ठंडी फुहारें सभी के दिलों को सुकून देती हैं लेकिन इसके साथ ही ये मौसम कई तरह की बीमारियां भी अपने साथ लेकर आता है। जगह-जगह बारिश का पानी इकट्ठा होने से मच्छरों को पनपने के लिए अनुकूल वातावरण मिल जाता है। डेंगू और मलेरिया के सबसे ज्यादा मामले इसी मौसम में देखने को मिलते हैं। तो अगर आप इन खतरनाक बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाए रखना बहुत जरूरी है, जिसमें खानपान का बहुत बड़ा रोल होता है। तो आज हम कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में जानेंगे जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। साथ ही ये फूड आइटम्स डेंगू, मलेरिया के मरीजों की जल्द रिकवरी में भी मदद करते हैं।
1. हल्दी
किचन के जरूरी मसालों में से एक हल्दी का इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। तो हल्दी के सेवन से सर्दी-जुकाम व इंफेक्शन ही दूर नहीं होता बल्कि ये डेंगू, मलेरिया से बचाने में भी कारगर होती है। तो इन बीमारियों से बचने व जल्द रिकवर होने के लिए दिन में एक बार जरूर हल्दी वाला दूध पिएं।
2. अनार
डेंगू से बचाव व रिकवरी में अनार भी बेहद फायदेमंद फल है। इससे ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ती है और इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है।
3. नारियल पानी
डेंगू, मलेरिया से बचाव व रिकवरी के लिए बॉडी को हाइड्रेटेड रखना भी बहुत जरूरी है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ नारियल पानी भी पीते रहें क्योंकि इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ और भी कई जरूरी न्यूट्रिशन पाए जाते हैं।
4. पपीता
डेंगू व मलेरिया के मरीजों को जल्द रिकवरी के लिए पपीते के पत्तों का रस भी पीना चाहिए। वैसे पपीता खाना और पत्तों का रस दोनों ही फायदेमंद है। इससे पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और प्लेटलेट काउंट भी बढ़ता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-dengue-diet-malaria-and-dengue-patients-include-these-4-food-items-in-their-diet-for-quick-recovery-22943446.html




