News Info

Go back
नाक बंद रहने की वजह पोलिप तो नहीं डॉ. शुभकाम आर्य

1 June, 2015, 02:50 AM

नाक बंद रहने की वजह पोलिप तो नहीं डॉ. शुभकाम आर्य

"नाक और साइनस की श्लेष्मा फूलकर रसौली की तरह बन जाती है जिसमें द्रव्य बढ़ने पर यह फूलने लगती है" वैसे तो नाक बंद रहने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हमेशा एक या दोनों तरफ की नाक बंद रहने की वजह नाक के अंदर पोलिप्स का बनना भी हो सकता हैं। क्या है नेजल पोलिप नाक और साइनस की श्लेष्मा फूलकर रसौली की तरह बन जाती है जिसमें द्रव्य बढ़ने पर यह फूलने लगती है। ऎसा नाक के एक या दोनों तरफ हो सकता है, मुख्यत: पोलिप दो प्रकार के होते हैं। एंट्रोकोनल नाक के पास चेहरे की हड्डी में स्थित मेक्सीलरी साइनस से उत्पन्न होकर यह रसौली नाक में आती है। यह आगे या पीछे दोनों तरफ बढ़ सकती है जिससे उस तरफ की नाक ब ंद रहने लगती है। बच्चों व युवाओं में यह एक तरफ ही होती है। एथमोइडल नाक के अंदर आंख के पास स्थित एथमोइड साइनस से उत्पन्न होकर अन्य साइनस में भी पनप सकते हैं जैसे कि नाक के ऊपर सिर में स्थित फ्रंटल साइनस, नाक के अंदरूनी भाग में दिमाग से सटा स्फेनोइड साइनस। ये सामान्यत: नाक के दोनों तरफ युवा अवस्था के बाद होते हैं। प्रमुख लक्षण नाक का एक या दोनों तरफ से बंद रहना, जुकाम, सूंघने की क्षमता में कमी, सिरदर्द, छींकें आना। कई बार तो ये इतने बढ़ जाते हैं कि नाक से बाहर दिखाई देने लगते हैं। इनमें रक्तस्राव व दर्द नहीं होता। आंख और दिमाग की नजदीकी से कई बार स्थिति जटिल बन जाती है। कारण इसके मुख्य कारणों में लगातार एलर्जी का बने रहना व संक्रमण हो सकते हैं। अन्य वजहों में श्लेष्मा का असामान्य होना और उसका संवेदनशील हो जाना शामिल है। जांच और इलाज साइनस की दूरबीन से जांच कर इनको स्क्रीन पर देखा जाता है। सीटी स्कैन से इनकी वास्तविक स्थिति, आकार व महžवपूर्ण संरचनाओं से संबंध पता लगाया जाता है। वैसे तो कैंसर का खतरा नहीं होता लेकिन आशंका होने पर बायोप्सी जांच की जाती है। संक्रमण व एलर्जी को दवाओं से नियंत्रित किया जाता है। नेजल स्प्रे व ओरल स्टेरॉयड्स दवाओं से ये कुछ हद तक सिकुड़ जाते हैं। लेकिन ज्यादातर मामलों में दूरबीन से फंक्शनल एंडोस्कॉपिक साइनस सर्जरी द्वारा इन्हें हटाकर ठीक किया जाता है। सर्जरी के बाद भी एलर्जिक पोलिप दोबारा पनप सकते हैं। ऎसे में एलर्जी पर नियंत्रण रखना जरूरी हो जाता है। डॉ. शुभकाम आर्य, ईएनटी विशेषज्ञ, जयपुर "Nasal and sinus mucus becomes a matter of proud and tumor progression seems to thrive on it" Well, the nose can be many reasons to stay close, but always remain closed due to one or both sides of the nose may also have to be of polyps inside the nose. What's nasal polyps Nasal and sinus mucus becomes a matter of proud and tumor progression seems to thrive on it. To say that one or both sides of the nose may be mainly two types of polyps. Antrokonl Located in the face near the nose of the bone caused by Meksilri sinus tumor in the nose and it comes. So that both sides can move forward or backward by the side of the nose seems to be Allowances. Children and young people it is only on one side. Athamoidl Inside the eye near the nose caused by sinus and other sinus Athamoid can also grow as the frontal sinus in the head above the nose, nasal sinus Sfenoid adjacent to the interior of the brain. These normally occur after the nose on either side of the young state. Key Characteristics One or both sides of the nose to stay close, cold, loss of sense of smell, headache, Cinken come. Many times, they are so moving that appear out of the nose. They would not bleeding and pain. The eye and the brain closely the situation often becomes complicated. Reason The main reasons for the persistence of allergic reactions and infections can be persistent. Other factors include mucosal abnormalities and be sensitive. Detection and treatment Sinus telescope probing them is seen on the screen. CT scan their actual position, size and significance of the relationship ž Important structures are explored. By the way, the risk of cancer, but more likely to be tested biopsy. Infection and allergy is controlled by drugs. Nasal sprays and oral steroids are drugs that shrink somewhat. But in most cases, removing them by telescope functional Andoscopik sinus surgery is done properly. Allergic polyps can grow back after surgery. It is necessary to take control of such allergies. DR. Shubkam Arya, ENT specialist, Jaipur

Source:

Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help