News Info

Go back
Health Benefits of Buckwheat: गर्भवती महिलाएं सेहतमंद रहने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें कुट्टू

2 August, 2022, 12:59 AM

Health Benefits of Buckwheat: गर्भवती महिलाएं सेहतमंद रहने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें कुट्टू

Ayurvedic Tips: आयुर्वेदिक उपाय, जो मौसमी बीमारियों से बचाकर आपको रखेंगे चुस्त दुरुस्त
https://www.jagran.com/lifestyle/health-pregnant-women-must-include-buckwheat-in-the-diet-to-stay-healthy-22935187.html

 गर्भावस्था किसी भी महिला के लिए सबसे अहम समय होता है। इस दौरान महिलाओं को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। विशेषज्ञों की मानें तो महिलाओं को प्रतिदिन औसतन 2100 कैलोरी की आवश्यकता होती है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को रोजाना संतुलित आहार लेनी चाहिए। साथ ही रोजाना लाइट एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। इससे जच्चा और बच्चा दोनों ही सेहतमंद रहते हैं। इसके अलावा, गर्भवती महिलाएं सेहतमंद रहने के लिए डाइट में कुट्टू जरूर शामिल करें। आइए, कुट्टू के फायदे जानते हैं-

कुट्टू के फायदे

-कुट्टू में डायटरी फ़ाइबर, फ़ॉलेट, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आवश्यक अमीनो एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान फॉलेट सप्लीमेंट की जरूरत पड़ती है। इसके सेवन से गर्भावस्था में होने वाली कब्ज, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की समस्या में आराम मिलता है।

-जानकारों का कहना है कि कुट्टू में फ़ॉलिक एसिड पाया जाता है, जो ओव्यूलेशन में एग रिलीज़ में मददगार साबित होता है। साथ ही यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को भी कम करता है। इससे ओव्यूलेशन प्रक्रिया कंट्रोल में रहती है।

-इसमें मैग्नीशियम और कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इससे बच्चे के विकास में मदद मिलता है। साथ ही बच्चे का समुचित विकास होता है।

-कुट्टू में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है। इसके लिए डाइट में आयरन रिच फूड जरूर शामिल करें। इसके अलावा, बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करने में मदद मिलता है। इसके लिए गर्भवती महिलाएं कुट्टू के आटे को डाइट में शामिल कर सकती हैं।

कैसे करें सेवन

कुट्टू का आटा ग्लूटेन फ्री होता है। आप उबले आलू को गूंथकर, नमक और जीरा मिलाकर पराठे भी बना सकते हैं। साथ ही कुट्टू के आटे का डोसा बनाकर सेवन कर सकते हैं। वहीं, आप हलवा बनाकर भी सेवन कर सकती हैं।












Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-pregnant-women-must-include-buckwheat-in-the-diet-to-stay-healthy-22935187.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help