News Info
Go back
1 August, 2022, 05:46 AM
गर्म पानी में घी डालकर पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें कब करें सेवन
गर्म पानी में घी डालकर पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें कब करें सेवन
https://www.onlymyhealth.com/ghee-with-lukewarm-water-benefits-in-hindi-1659010595
Ghee With lukewarm Water Benefits: गर्म पानी में घी डालकर पीने से आपको कई फायदे मिलते हैं, जानें गर्म पानी में घी के फायदे।
Ghee With lukewarm Water Benefits: घी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में तो घी को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। घी का सेवन तमाम तरह के पकवान को बनाने में तो किया ही जाता है, इसके अलावा घी को आप कई दूसरे तरीकों से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। घी में शरीर के लिए फायदेमंद हेल्दी फैट, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन ई और प्रोटीन पाया जाता है। कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि घी में मौजूद ब्यूटीरिक एसिड कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं और मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करते हैं। गर्म पानी में घी डालकर पीने (Garam Pani Me Ghee Ke Fayde) से आपकी सेहत को बहुत फायदा मिलता है। वैसे भी सुबह में गर्म या हल्का गुनगुना पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप इसमें घी डालकर पीते हैं, तो न सिर्फ आपके पाचन तंत्र को फायदा मिलता है बल्कि कई दूसरे फायदे भी मिलते हैं।
गर्म पानी में घी डालकर पीने के फायदे- Benefits of Eating Ghee With Lukewarm Water in Hindi
घी में सेहत के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। गर्म पानी में घी डालकर पीने से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है और दिल की सेहत को भी फायदा मिलता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एस के पांडेय के मुताबिक घी में फैटी एसिड की भी प्रचुर मात्रा मौजूद होती है, जो हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा घी में कैलोरी, हेल्दी फैट, विटामिन ए, विटामिन ई आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्म पानी में घी डालकर पीने से आपको ये फायदे मिलते हैं-
1. वजन कम करने के लिए गर्म पानी में घी डालकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। गर्म पानी शरीर की चर्बी को कम करने का काम करता है और घी डालकर गर्म पानी पीने से आपके शरीर का चयापचय दुरुस्त रहता है। मेटाबॉलिज्म या चयापचय ठीक रहने से वजन कम करने में फायदा मिलता है।
2. ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के लिए गर्म पानी में घी डालकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक न होने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है।
3. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गर्म पानी में घी डालकर रोज सुबह पीने से फायदा मिलता है। घी का सेवन वैसे भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन और प्रोटीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट करते हैं।
4. गर्म पानी में घी डालकर पीने से आंखों को फायदा मिलता है। देसी घी में विटामिन ई और विटामिन ए की प्रचुर मात्रा होती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आंख की रोशनी बढ़ती है और आंख से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
5. गर्म पानी में घी डालकर पीने से कैंसर जैसी गंभीर समस्या से बचाव होता है। घी में कार्सिनोजेन यानी कैंसर से बचाव करने के गुण मौजूद होते हैं। इसके अलाव घी में लिनोलेनिक एसिड भी पाया जाता है, जो कोलन कैंसर के खतरे को कम करता है।
6. गर्म पानी में घी डालकर पीने से आपकी स्किन को भी बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद विटामिन और प्रोटीन स्किन को बेहतर बनाने और समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोगी होते हैं।
घी और गर्म पानी का सेवन शरीर की चर्बी कम करके आपका वजन कंट्रोल करता है। इसके अलावा घी में मौजूद गुण शरीर को मजबूत मिलाते हैं। लंबी उम्र तक हेल्दी रहने के लिए घी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में घी को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। गर्म पानी और घी का सेवन वैसे तो सुरक्षित होता है, लेकिन अगर किसी बीमारी या समस्या से ग्रसित हैं, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।
Source:
https://www.onlymyhealth.com/ghee-with-lukewarm-water-benefits-in-hindi-1659010595




