News Info
Go back
31 July, 2022, 06:06 AM
सौंफ के फायदे : वजन कम करने से लेकर अच्छी नींद और सुंदर बालों तक ये 18 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
सौंफ के फायदे : वजन कम करने से लेकर अच्छी नींद और सुंदर बालों तक ये 18 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
https://www.india.com/hindi-news/gallery-hindi/benefits-of-fennel-seeds-5522973/amp/#webview=1?amp_js_v=0.1
आमतौर पर सांसों की दुर्गंध को दूर करने और उन्हें तरोताजा बनाने के लिए सौंफ का सेवन किया जाता है. सौंफ (Fennel Seeds in Hindi) मुंह को संक्रमण से भी बचाता है. सौंफ कई गुणों की खान है और यह कई परेशानियों के लिए रामबाण इलाज के तौर पर इस्तेमाल होती है तो चलिए जानते हैं इसके कुछ खास फायदे क्या-क्या होते हैं?
सौंफ में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और इसी की वजह से यह बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में भी लाभदायक है. यह शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी मददगार साबित होती है. एक कोरियाई शोध के अनुसार नियमित तौर पर सौंफ की एक कप चाय पीने से भी बढ़ते वजन को रोका जा सकता है. सौंफ के सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं.
सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीएलर्जिक गुण होते हैं जो त्वचा की सुंदरता को बनाए रखने में लाभदायक साबित हो सकते हैं. सौंफ की भाप लेने से चेहरे की स्किन टैक्सचर को बनाए रखने में मदद मिल सकती है. ऐसा लाभ लेने के लिए लीटर उबलते पानी में एक चम्मच सौंफ डालें और फिर जैसे सर्दी-जुकाम में भाप लेते हैं वैसे ही लें. हफ्ते में दो बार ऐसा करने से चेहरे की चमक बढ़ सकती है.
आंखों से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं से छुटकारा दिलान में सौंफ कारगर उपाय साबित हो सकता है. आंखों में जलन, खुजली जैसी समस्याओं में सौंफ की भाप आंखों पर लेने से इन समस्याओं में राहत मिल सकती है. यही नहीं सौंफ को किसी सूती कपड़े में लपेटकर हल्का गर्म करके आंखों को सेंक सकते हैं. सौंफ में विटामिन ए पाया जाता है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में विटामिन-ए और सी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण बालों की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं. डैंड्रफ, सिर में खुजली और बाल गिरने जैसी समस्याओं में सौंफ कारगर उपाय साबित हो सकते हैं. इसके लिए दो कप पानी में तीन चम्मच सौंफ का पाउडर मिलाएं और इसे 15 मिनट के लिए रख दें, फिर इसका इस्तेमाल करें. पहले शैंपू से बालों को अच्छी तरह से धो लें और फिर इस मिश्रण को बालों पर लगाएं.
अगर आपके घर में कोई ऐसी महिला है, जो छोटे बच्चे को स्तनपान कराती हैं तो सौंफ का सेवन उनके लिए भी लाभदायक हो सकता है. सौंफ में एथनॉल नामक फाइटोएस्ट्रोजन पाया जाता है, जो महिलाओं में दूध बनने की क्षमता को बढ़ाता है. यही नहीं स्तनों की सूजन को कम करने में भी सौंफ फायदेमंद हो सकती है. हालांकि, स्तनपान कराने वाली महिला को सौंफ के सेवन की सलाह से पहले डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए.
पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सौंफ का ससबे से अधिक इस्तेमाल किया जाता है. इसमें एंटीस्पास्मोडिक यानी पेट और आंत में ऐंठन दूर करने वाले गुण व कार्मिनेटिव यानी पेट को फूलने और गैस बनने से रोकने वाले गुण होते हैं. यह इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी पेट संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है. इसके अलावा पेट दर्द, पेट में सूजन, अल्सर, दस्त, कब्ज आदि से भी राहत दिलाता है सौंफ
मासिक धर्म की शुरुआत से पहले ज्यादातर महिलाओं को कई तरह की समस्याएं होती हैं, जिनमें पेट में दर्द और मरोड़ पड़ना भी शामिल है. मासिक धर्म की ऐसी समस्याओं से निजात दिलाने में सौंफ कुछ हद तक मददगार साबित हो सकती है. यह भी माना जाता है कि सौंफ खाने से महिलाओं के स्तनों के आकार में भी वृ्द्धि हो सकती है.
अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती है तो आपको सौंफ का सेवन करना चाहिए. सौंफ में मौजूद मैग्नीशियम अच्छी लाने और नींद का समय बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है. माना जाता है कि मैग्नीशियम अनिद्रा यानी Insomnia की समस्या को भी दूर कर सकता है.
यदि गर्भावस्था के दौरान महिलाएं सौंफ का सेवन करती हैं तो उन्हें मॉर्निंग सिकनेस से छुटकारा मिल सकता है. ज्ञात हो कि उल्टी और जी-मिचलाना भी मॉर्निंग सिकनेस के ही लक्षण हैं और आमतौर पर गर्भावस्था के चौथे हफ्ते से ऐसे लक्षण दिखने लगते हैं. सौंफ की चाय या सौंफ चबाना महिलाओं को ऐसे लक्षणों से राहत दे सकता है. सौंफ के सेवन से पेट की गैस और अन्य छोटी-मोटी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है.
मिस्र में की गई एक रिसर्च के मुताबिक सदियों से सौंफ का इस्तेमाल श्वास संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जाता रहा है. सौंफ के सेवन से ब्रोंकियल मार्ग साफ होता है और यह फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है. सौंफ में पाए जाने वाले पाइथोन्यूट्रिएंट्स अस्थमा में लाभदायक हो सकते हैं.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/gallery-hindi/benefits-of-fennel-seeds-5522973/amp/#webview=1?amp_js_v=0.1




