News Info

Go back
पार्टी में बचें ओवरईटिंग से

1 June, 2015, 02:30 AM

पार्टी में बचें ओवरईटिंग से

क्या आप पार्टी में जाने से डरती हैं? क्या आपको ओवरईटिंग की आदत है? अगर हां तो यहां दी गई बातों पर गौर फरमाइए और हर पार्टी का पूरा मजा उठाइए, वह भी बिना कैलोरी बढ़ाए... आमतौर पर परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ किसी अवसर पर साथ खाना थोड़ा ज्यादा हो ही जाता है। एक अनुमान के मुताबिक ऐसे मौकों पर एक दिन में व्यक्ति 500 अतिरिक्त कैलोरी ले लेता है। पार्टी का सिलसिला लगातार चलता रहे तो महीने के अंत तक दो-तीन किलो वजन बढ़ ही जाता है। अगर पहले से कुछ नियमों का पालन किया जाए तो अतिरिक्त कैलोरी लेने से बचा जा सकता है। लंच से पहले टहलें एक शोध के मुताबिक अगर पांच मिनट ब्रिस्क वॉक कर लिया जाए तो ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। वहीं बैठे-बैठे खाते रहने से व्यक्ति ज्यादा खा लेता है। ऐसे में शरीर को कैलोरी बर्न करने का समय नहीं मिलता और कैलोरी चर्बी के रूप में शरीर में जमा हो जाती है। वेज खाएं पार्टियों में हाई कैलोरी नॉन वेज से दूर रहें। वेजटेबल सैलेड और वेजटेरियन डिशेज को प्राथमिकता दें। जूस, सूप या हल्की चीजे लें। केक, चॉकलेट व कुकीज से जहां तक हो सके दूर रहें। खुद सर्व करें बेहतर होगा कि आप खुद सर्व करें और जब आप सर्व करेंगी तो आपका ध्यान खाने से हटकर सर्व करने में रहेगा। इस तरह आप अधिक कैलोरी लेने से बच जाएंगी। धीरे-धीरे खाएं खूब चबाकर खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसलिए जो भी खाएं अच्छी तरह चबाते हुए धीरे-धीरे खाएं। ऐसा करने से आप 15 प्रतिशत कम कैलोरी लेंगी। अपना ध्यान प्लेट पर और अपनी बाइट पर रखें, ताकि पता चल सके कि आप कितना खा चुकी हैं। बाहर निकलने से पहले प्रोटीन पार्टी के लिए घर से निकलने से पहले थोड़ी मात्रा में प्रोटीन युक्त स्नैक्स लें जैसे दही, कुछ मेवे या एक गिलास दूध। इससे आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। चॉइस सीमित रखें ऐसे अवसरों पर तरह-तरह के स्नैक्स और खाने का इंतजाम होता है, लेकिन आप सीमित चीजें ही चुनें। तीन-चार डिशेज पर ही ध्यान लगाएं और उनकी एक-एक बाइट ही अपनी प्लेट पर रखें। इसके अलावा प्लेट हरी पत्तेदार सलाद से भर लें, ताकि आप अतिरिक्त कैलोरी लेने से बच सकें। अकेले बैठकर खाएं जहां बुफे हो उससे थोड़ी दूर अकेली बैठकर खाएं। खड़े होकर बात करते हुए खाना खाने से आपको ध्यान नहीं रहेगा कि कितनी कैलोरी ले चुकी हैं। बुफे से दूर बैठकर खाएंगी तो अन्य फूड आइटम की तरफ आपका ध्यान आकर्षित भी नहीं होगा। दोनों हाथों में सामान पकडें़ एक हाथ में क्लच बैग और दूसरे में पानी का गिलास रखने से आप पार्टी में सर्व किए जाने वाले स्नैक्स की मंचिंग से बच जाएंगी। - See more at: http://www.jagran.com/health/avoid-overeating-in-party-12424024.html#sthash.9R2qIa3I.dpuf

Source:

Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help