News Info

Go back
एक नहीं 6 तरह तरह के होती हैं किशमिश, जानें किस तरह खाने से सेहत को मिलेंगे फायदे

30 July, 2022, 05:22 AM

एक नहीं 6 तरह तरह के होती हैं किशमिश, जानें किस तरह खाने से सेहत को मिलेंगे फायदे

एक नहीं 6 तरह तरह के होती हैं किशमिश, जानें किस तरह खाने से सेहत को मिलेंगे फायदे
https://www.livehindustan.com/lifestyle/story-health-benefits-of-raisins-kishmish-khane-ke-fayde-types-of-raisins-and-their-benefits-in-hindi-5982566.html

एक नहीं 6 तरह तरह के होती हैं किशमिश, जानें किस तरह खाने से सेहत को मिलेंगे फायदे

Kishmish Khane Ke Fayde: शरीर में आयरन की मात्रा अच्छी करनी हो या फिर हलवे को करना हो गर्निश, किशमिश का उपयोग ज्यादातर हर घर में कई चीजों के लिए किया जाता है। किशमिश में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर, विटामिन बी6, कैल्शियम, फाइटोकैमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, हेल्दी फैट और विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व सेहत के लिए बेहद गुणकारी माने जाते हैं।

कैसे करें किशमिश का सेवन-

अगर आप भी किशमिश के फायदे दोगुना करना चाहते हैं तो इसका सेवन भिगोकर करें। किशमिश को भिगोकर खाने से इसके अंदर मौजूद तत्व बेहतर हो जाते हैं। इसलिए आप रोजाना रात को 20 से 30 किशमिश को भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इनका सेवन करें।

कितनी तरह की होती है किशमिश-
सुनहरी किशमिश का आकार बाकी किशमिश से थोड़ा सा छोटा होता है। जिसे थॉम्पसन बीज रहित अंगूर से तैयार किया जाता है। 

काली किशमिश (Black Raisins)-
काली किशमिश को काले अंगूरों से तैयार किया जाता है। काली किशमिश बालों को झड़ने से रोकती है, आंतों की सफाई करती है और त्वचा की समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती है।

ज़ांटे करंट्स-(Zante Currants)-
ज़ांटे करंट्स काले किशमिश की ही तरह होती है लेकिन स्वाद में यह बहुत मीठी नहीं होती है। इनमें थोड़ा सा तीखापन होता है, साथ ही आकार में भी छोटी होती हैं। यह किशमिश गले की खराश कम करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और रक्तचाप को कम करने में मदद करती है।

लाल किशमिश-(Red Raisins)
लाल किशमिश बाकी किशमिश की तुलना में सबसे ज्यादा टेस्टी होती है, जिसे लाल अंगूरों से तैयार किया जाता है। लाल किशमिश मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होने के साथ आंखों की रोशनी में भी सुधार करती है।
हरी किशमिश (Green Raisins)-
हरी किशमिश आकार में पतली और लंबी होती है। इस तरह की किशमिश फाइबर से भरपूर होती है।
मुनक्का-(Munakka)-
मुनक्का सूखे हुए अंगूर होते हैं, जिनका आकार बड़ा होता है और सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। 

किशमिश खाने के फायदे-
-किशमिश में मौजूद फाइबर के अलावा कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। जो हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हाइपरटेंशन जैसी समस्याओं से बचाव करने में मदद करते हैं। 
-किशमिश का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यही कारण है कि यह इंसुलिन रिस्पांस को बेहतर करने में मदद कर सकती है।

-किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं।
-100 ग्राम किशमिश के अंदर करीब 50 एमजी कैल्शियम होता है। जो आपके दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य करती है।














Source:

https://www.livehindustan.com/lifestyle/story-health-benefits-of-raisins-kishmish-khane-ke-fayde-types-of-raisins-and-their-benefits-in-hindi-5982566.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help