News Info

Go back
जैतून के तेल के फायदे और नुकसान : Olive Oil Benefits And Side Effects In Hindi

30 July, 2022, 03:37 AM

जैतून के तेल के फायदे और नुकसान : Olive Oil Benefits And Side Effects In Hindi

जैतून के तेल के फायदे और नुकसान : Olive Oil Benefits And Side Effects In Hindi
https://www.1mg.com/articles/health-benefits-and-side-effects-of-olive-oil-in-hindi/
अभी तक अपने देश में खाना पकाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता था लेकिन हाल के कुछ सालों से ऑलिव ऑयल के फायदों (olive oil ke fayde) को देखते हुए अब कई लोग खाना पकाने और त्वचा के लिए ऑलिव ऑयल (olive oil in hindi) का इस्तेमाल करने लगे हैं। खासतौर पर दिल की बीमारियों से और डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की यह पहली पसंद है।  इसके अलावा बच्चों की मालिश के लिए जैतून का तेल का प्रयोग करना बहुत प्रचलित है और कई डॉक्टर भी इसी तेल से बच्चों की मालिश की सलाह देते हैं। यह हड्डियों की मजबूती बनाये रखता है और इससे बच्चों की त्वचा मुलायम रहती है।

जैतून के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व : 
ऑलिव ऑयल (olive oil in hindi) में विटामिन ए, डी, ई और के पाया जाता है। इसके अलावा ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट की भी भरमार होती है। इसमें मुख्य रुप से पालीफेनोल, विटामिन ई, सायटोस्टेरोल, टायरोसोल, ओलियोकैंथोल आदि सक्रिय एंटीऑक्सीडेंट के रुप में पाए जाते हैं।

जैतून के तेल के औषधीय गुण :
ऑलिव ऑयल सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है। ऑलिव ऑयल (olive oil in hindi) में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इन्फ्लेमेशन को कम करते हैं। इसमें मौजूद पालीफेनोल, विटामिन ई और सायटोस्टेरोल कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाते हैं। वहीं विटामिन ई बढ़ती उम्र के असर को कम करती है और हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से त्वचा कोशिकाओं को बचाती है।

ऑलिव ऑयल के सेवन का तरीका (How to take Olive Oil in hindi) : 
लोगों को ऑलिव ऑयल के फायदे (Olive oil benefits in hindi) तो पता हैं लेकिन कई लोग इस दुविधा में रहते हैं कि आखिर ऑलिव ऑयल का सेवन कैसे करें? आज हम आपको ऑलिव ऑयल के सेवन और उपयोग के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। वास्तव में जैतून के तेल (ऑलिव ऑयल) का उपयोग दो तरीकों से किया जाता है। पहला आप इन्हें अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं और दूसरा आप इस तेल को त्वचा या बालों पर लगा सकते हैं।

जैतून के तेल के फायदे (Olive oil ke fayde) :
जैतून के तेल के फायदे (olive oil ke fayde) अनगिनत हैं, बच्चों से लेकर बड़ों तक यह सबके लिए उतनी ही गुणकारी है। डायबिटीज, कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव के अलावा यह डिप्रेशन और कब्ज़ की समस्या से आराम दिलाने में भी असरदार है। आइये जैतून के तेल के फायदों (olive oil benefits in hindi) के बारे में विस्तार से जानते हैं :  

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद (Olive oil benefits for lowering cholesterol) :
ऑलिव ऑयल (olive oil in hindi) में लगभग 70% मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार जैतून का तेल शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाकर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए आप ऑलिव ऑयल का सेवन कर सकते हैं।

हाइपरटेंशन (Olive oil benefits for Hypertension in hindi) :
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल (Extra virgin olive oil) में मौजूद पालीफेनोल शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। जैतून का तेल कैल्शियम चैनल ब्लॉकर की तरह काम करता है और हाइपरटेंशन के खतरे को कम करता है। अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं तो जैतून के तेल का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद (Olive oil benefits for skin in hindi) :
जैतून के तेल (olive oil in hindi) में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई त्वचा के लिए बहुत गुणकारी हैं। इसे त्वचा पर लगाने से त्वचा की चमक बढ़ जाती है। यह खासतौर पर चेहरे की झुर्रियों और निशानों को भी कम करती है जिससे बढ़ती उम्र का असर कम पता चलता है।

डायबिटीज से बचाव (Olive oil benefits for Diabetes in hindi) :
कुछ शोधों में ऐसा पाया गया कि अगर आप ऑलिव आयल का सेवन करते हैं तो यह ब्लड शुगर लेवल को कम करती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए ऑलिव आयल का उपयोग कर सकते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद (Olive oil benefits for hair in hindi) :
ऑलिव ऑयल बालों के लिए भी बहुत गुणकारी है। इससे बालों को ज़रुरी पोषण मिलता है साथ ही डैंड्रफ और बालों में खुजली की समस्या दूर होती है।

दर्द से आराम (Olive oil benefits for pain in hindi) :
रिसर्च में इस बात की पुष्टि हुई है कि ऑलिव ऑयल में पाया जाने वाला यौगिक ओलियोकैंथोल एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक की तरह काम करता है और इसके गुण काफी हद तक दर्द निवारक दवा (आईबुप्रोफेन) जैसे ही हैं। आयुर्वेद में भी जैतून के तेल के दर्द निवारक गुणों का उल्लेख मिलता है।












Source:

https://www.1mg.com/articles/health-benefits-and-side-effects-of-olive-oil-in-hindi/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help