News Info

Go back
Rock Salt Benefits: सेंधा नमक क्‍या है, यह कैसे बनता है, जानिए Sendha Namak खाने के फायदे क्‍या-क्‍या हैं?

30 July, 2022, 02:20 AM

Rock Salt Benefits: सेंधा नमक क्‍या है, यह कैसे बनता है, जानिए Sendha Namak खाने के फायदे क्‍या-क्‍या हैं?

Rock Salt Benefits: सेंधा नमक क्‍या है, यह कैसे बनता है, जानिए Sendha Namak खाने के फायदे क्‍या-क्‍या हैं?
https://www.thehealthsite.com/hindi/diet/what-is-sendha-namak-or-rock-salt-and-its-benefits-in-hindi-785239/
Sendha Namak Or Rock Salt Benefits: अधिकांश लोग ये नहीं जानते कि सेंधा नमक क्‍या है? लोग इसे महज पत्‍थर समझने की भूल करते हैं और इसके फायदों को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि, सेंधा नमक अपने गुणों और स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के लिए जाना जाता है। तासीर ठंडा होने के कारण सेंधा नमक पित्‍त दोष (Pitta Dosha) को दूर करने में मदद करता है। सेंधा नमक (Rock Salt) का रासायनिक नाम सोडियम क्‍लोराइड (Sodium Chloride), जिसका अणुसूत्र (Rock salt formula) NACL है। सेंधा नमक को सबसे बेहतरीन नमक का दर्जा दिया गया है। यह बाकी नमक की अपेक्षा ज्‍यादा फायदेमंद होता है।

आयुर्वेद में सेंधा नमक का सर्वाधिक महत्‍व है। जो भारत की वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति है। इस परंपरा के अनुसार, सेंधा नमक कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, जैसे कि सर्दी और खांसी का इलाज, साथ ही पाचन संबंधी समस्‍याओं को दूर करता है। आप इस बात से आश्चर्यचकित हो सकते हैं कि सेंधा नमक के फायदों से जुड़े दावे विज्ञान द्वारा सिद्ध किए गए हैं। सेंधा नमक के फायदे क्‍या हैं जानिए:

1. सेंधा नमक मसूड़ों के लिए फायदेमंद है
मसूड़ों से खून का बहना गंभीर मामला है। इसके लिए 1 चम्मच सेंधा नमक को त्रिफला चूर्ण और नीम पाउडर का एक मिश्रण बनाएं। इस मिश्रण से मसूड़ों की मसाज करें और फिर पानी के साथ कुल्ला कर लें। मिश्रण की मात्रा एक चुटकी से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए।

2. सेंधा नमक से पाचन तंत्र होता है मजबूत
पेट दर्द, गैस, पेट की मरोड़ इत्‍यादि में सेंधा नमक फायदेमंद है। यह पाचन को दुरुस्‍त करता है। भोजन में सेंधा नमक खाने से भूख में सुधार होता है। सेंधा नमक पेट में अम्‍ल की मात्रा को कम करता है। सीने में जलन की समस्‍या को दूर करता हैं। आप गर्मियों में सेंधा नमक और ताजा पुदीने के पत्तों को लस्सी में मिलाकर पी सकते हैं।

3. वजन कम करने में फायदेमंद है सेंधा नमक
आयुर्वेद के अनुसार, सेंधा नमक फैट बर्नर का काम करता है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्‍म में सुधार करता है भूख को कम करता है। सेंधा नमकर मृत वसा कोशिकाओं को भी शरीर से हटाने में मदद करता है।

4. सेंधा नमक पेट के कीड़ों को नष्ट करता है
पेट के कीड़ों को मारने में सेंधा नमक बहुत प्रभावी है। सेंधा नमक को नींबू के रस के साथ लेने से पेट के कीड़े मर जाते हैं और उल्टी की समस्‍या को दूर करता है।
सेंधा नमक खाने का सही तरीका क्‍या है?
आमतौर पर सेंधा नमक का प्रयोग व्रत में या सात्विक आहार बनाने में किया जाता है, क्‍योंकि यह प्राकृतिक होता है और इसे सबसे शुद्ध माना गया है। जिस प्रकार हम आयोडीन वाले नमक का उपयोग खाना पकाने में करते हैं, उसी प्रकार से सेंधा नमक का भी उपयोग भोजन में किया जा सकता है। स्‍वादानुसार आप नियमित रूप से अपने भोजन में सेंधा नमक का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।







Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/diet/what-is-sendha-namak-or-rock-salt-and-its-benefits-in-hindi-785239/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help